फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona died famiy members get money

कोरोना से मृत लोगों के परिजनों को मिली पचास-पचास हजार की सहायता

Sun, 19 Dec 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
corona died famiy members get money
ललितपुर। कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजनों को शासन की ओर से पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है, जिसके तहत जनपद में ऐसे 176 मृतकों के परिजनों को पचास-पचास हजार रुपये की मृतक अनुग्रह सहायता दी गई है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना काल के दौरान कोविड-19 संक्रमण ने जमकर कहर बरपाया था, जिसके चलते जहां अस्पताल कोरोना मरीजों से भरे पड़े रहे, वहीं कोरोना बीमारी ने कई घरों के चिराग भी काल के काल में समा गए थे, जिससे कई घरों में तो दो लोगों तक की भी अलग-अलग दिनों में मौतें हो गई थीं। वहीं जिले में नामचीन लोगों के साथ ही चार चिकित्सकों की भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मौत हुई थी। यह समय जिले के लिए सबसे संकट भरा रहा है।
विज्ञापन

अब शासन द्वारा इस बीमारी से मृतक लोगों के परिजनों को पचास-पचास हजार रुपये की मृतक अनुग्रह राशि देकर उनकी आर्थिक मदद को आगे आई है जिसके तहत जनपद में मुख्य चिकित्साधिकारी के द्वारा जिला प्रशासन को कोरोना संक्रमण की बीमारी से मरने वाले 128 लोगों की सूची उपलब्ध कराई गई थी जिसमें से अनुग्रह राशि लेने के लिए अपर उप जिलाधिकारी कार्यालय को 112 आवेदन प्राप्त हुए, जिस पर जिला प्रशासन द्वारा उक्त सभी 112 लाभार्थियों को लाभ दिलाया जा चुका है। इसके अलावा भी 66 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें भी शासन से आई मृतक अनुग्रह राशि का भुगतान सभी 66 लाभार्थियों को दिलाया जा चुका है। इस प्रकार जनपद में कोरोना से मृत हुए 176 लोगों के परिजनों को पचास-पचास हजार रुपये की मृतक अनुग्रह राशि का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बचे लाभार्थी भी कर सकते हैं आवेदन
कोरोना से मौत होने के बाद भी जिन परिवारों ने आवेदन किसी वजह से नहीं किया है तो वह अनुग्रह राशि प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उनको भी सहायता राशि दी जाएगी। आलोक कुमार सिंह, जिलाधिकरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed