फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona death

तीन की मौत, एक मासूम बालक समेत 18 मिले कोरोना संक्रमित

Thu, 20 May 2021 02:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
corona death
corona positive ded dody.jpg - फोटो : corona positive ded dody.jpg
ललितपुर। जनपद में कोरोना वायरस संक्रमितों के आंकड़े में भले ही कमी आई हो, लेकिन संक्रमितों की मौत का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। बीते दिनों से लगातार संक्रमितों की मौत हो रहीं है। बुधवार को जिले में तीन संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं जांच के दौरान एक बालक समेत 18 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। उधर, रिकवरी रेट बढ़कर 92.22 हो गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार धीमी हो गई है। यहां पर जांच में मिलने वाले संक्रमितों में 90 फीसदी तक की कमी आई है। जहां प्रतिदिन 400 संक्रमित मिल रहे थे, अब इनकी संख्या घटकर 20 से कम हो गई हैं। इसको लेकर लोग राहत महसूस कर रहे हैं लेकिन संक्रमण से मौत का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को तालबेहट के कस्बा निवासी मदनमोहन 49 वर्ष, ग्राम लालौन निवासी बैजूराजा 65, ब्लॉक मड़ावरा निवासी मुन्नालाल 63 वर्ष की उपचार के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट एल-2 में मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1940 व्यक्तियों के कोविड जांच को सैंपल लिए। आरटीपीसीआर सैंपल की आई रिपोर्ट में 10 व एंटीजन किट से आठ व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला रूपा कॉलौनी, हरदीला इलाईट निवासी एक-एक व्यक्ति व ग्रामीण क्षेत्र में ब्लाक तालबेहट कस्बा के सिविल लाइन, ग्राम टपरियन बिजरौठा, गेवरा गुंदेरा, टेटा, महरौनी के ग्राम बारौन, जखौरा कस्बा, ग्राम नगवास, बुढ़वार, अड़वाहा, मैलार, दैलवारा, ब्लॉक बिरधा के ग्राम रजवाहा, मड़ावरा के ग्राम गिदवाहा, टपरन आदि निवासी व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12427 पहुंच गई। इनमें 114 की मौत हो चुकी और 11469 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। वर्तमान में 845 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। वहीं बीते दिनों आरटीपीआर जांच को भेजे गए 1523 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
---
बुधवार को जनपद में एक मासूम समेत 18 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तीन संक्रमितों की मौत हुई है।
- डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed