फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   cooking experiment in lockdown

लॉकडाउन में घरों में टाईमपास करने के लिए महिलाएं बच्चों को पढ़ाने के साथ- साथ बना रहीं पकवान

Thu, 02 Apr 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
cooking experiment in lockdown
शहर के राजपूत कॉलोनी में अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बुधवार को ‘अमर उजाला’ द्वारा शहर के राजपूत कॉलोनी में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अनेक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। महिलाओं ने बताया कि जब से देश में संपूर्ण लॉकडाउन हुआ, तभी से परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर ही रहकर लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। घर के सदस्यों का टाइमपास करने के लिए रोज विशेष प्रकार के पकवान बना रही हैं। ज्यादातर समय बच्चों को पढ़ाने में दे रहीं हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए महिलाएं सर्तक हैं। वह घर में बच्चों का ख्याल करती हैं और उनके साथ ज्यादा समय व्यतीत करतीं हैं, ताकि बच्चे घरों से बाहर न निकलें और उन्हें संक्रमण का खतरा न हो। महिलाओं ने कहा कि वे लॉकडाउन का पालन कर रहीं हैं और परिवार के सदस्यों सहित बच्चों को घरों में सुरक्षित रखने के लिए विशेष प्रकार के पकवानों का इंतजाम कर रहीं हैं। इससे परिवार के सदस्य घर से बाहर नहीं निकल रहे, महिलाओं ने अन्य से भी इसी प्रकार के उपायों को करने की सलाह दी। इससे लॉकडाउन का पालन होगा और घर में बच्चों को स्वयं पढ़ाने पर बच्चे पढ़ाई में होशियार होंगे। इस दौरान शहर के राजपूत कॉलोनी की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

बच्चों को पढ़ाने में ही ज्यादातर समय निकल जाता है। बाकि बचे समय में अनेक प्रकार के लजीज व्यंजन बनाते हैं। फिर परिवार के सभी सदस्यों के साथ खाते हैं।
- निधि दुबे
बच्चों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए बेहतर प्रयास कारगर साबित हो रहे हैं। उनको पढ़ने में भी मदद कर रहे हैं। परिवार के सभी सदस्य बार- बार सैनेटाइजर से हाथ साफ करते हैं। पूर्णतया लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लीना दीक्षित
इन दिनों फ्री हैँ, दिनभर घर में कोई काम नहीं रहता इसलिए खुद का और बच्चों का टाइमपास करने के लिए उनको कहानियां सुनाते हैं और उनके साथ तरह- तरह गेम्स खेलते रहते हैं।
- मीराबाई
कोरोना वायरस से लड़ने और इससे निपटने के लिए हम तैयार हैं। कोरोना से डरने की नहीं, बल्कि लड़ने कि जरूरत है। इसलिए कोरोना से निर्भीक होकर घर में बच्चों की पढ़ाई में मदद कर रहे हैं।
- रश्मि पचौरी
घर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए ये बेहतर समय है। जहां लॉकडाउन के समय में पूरे शहर में सन्नाटा है, वहीं हम घर पर ही रहकर अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
- ओजस्वी
देश कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ने में सक्षम है। सिर्फ जरूरत है हमें जागरुक होने की और अपने साथ-साथ अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना हमारी स्वयं की जिम्मेदारी है।

- कमलेश बाई
महामारी से बचने के लिए हम सब सावधान हैं और सजग भी हैं। घर में कहीं भी गंदगी न हो, इसके लिए प्रतिदिन साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हैं। ताकि, किसी भी प्रकार की बीमारी का भय न हो।
- रचना दीक्षित
कोरोना वायरस से बचाव के लिए अनेेेेक प्रकार के तरीके अपनाए जा रहे हैं। हम सब बहुत ही सावधानी बरत रहे हैं। घर के कार्य में मम्मी की मदद कर रहे हैं।
- प्रियंका सोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed