फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Container driver killed, two injured in truck-container collision

Lalitpur News: ट्रक-कंटेनर की भिड़ंत में कंटेनर चालक की मौत, दो घायल

Tue, 08 Aug 2023 01:29 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 08 Aug 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Container driver killed, two injured in truck-container collision
थाना नाराहट के ग्राम गौना के पास हाईवे पर हुई घटना
विज्ञापन

कंटेनर के अंदर फंस गया था, पुलिस और ग्रामीणों ने निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हाईवे पर आमने-सामने ट्रक और कंटेनर की भिड़ंत में कंटेनर चालक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक चोटिल हो गए। घायलों को कस्बा बिरधा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना नाराहट के अंतर्गत ग्राम गौना के पास हाईवे पर सोमवार की दोपहर आमने-सामने ट्रक व कंटेनर की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर चालक मनोज (27) निवासी ग्राम कड़ेका थाना दातागंज जनपद बदायूं गंभीर रूप से घायल होकर दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर के अंदर ही फंस गया। पुलिस व गांव के लोगाें ने किसी प्रकार अंदर फंसे मनोज को बाहर निकाला और हाईवे एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने घायल चालक के शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं दुर्घटना में चोटिल हुए अन्य दो लोगों को कस्बा बिरधा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। ये दोनों ट्रक बतौर सवारी बैठे थे। दवा लेकर वह दोनों चले गए। उधर, घटना की सूचना मृतक चालक के परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के जुलूस के लिए बंद थी एक तरफ की रोड
सावन मास का सोमवार होने के चलते अमझराघाटी पर कांवड़ यात्रा का जुलूस आ रहा था। जुलूस हाईवे की एक ओर की सड़क पर था। इस कारण से इस तरफ सड़क पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। दूसरी तरफ की सड़क से वाहन निकल रहे थे। कंटेनर झांसी की ओर से आ रहा था। जबकि ट्रक झांसी की ओर से जा रहा था इसी बीच दोनों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed