{"_id":"634c432c04b8d3611d033919","slug":"construction-work-of-closed-bayana-nala-bridge-started-lalitpur-news-jhs2310543138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर विधायक की पहल पर शुरू हुआ ब्याना नाला पुल का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर विधायक की पहल पर शुरू हुआ ब्याना नाला पुल का निर्माण
विज्ञापन
ललितपुर। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा की पहल पर बंद पड़े ब्याना नाला पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यहां पर पुल के प्लेटफार्म के पानी की निकासी कर दी गई है। अब पुल के पिलरों के फाउंडेशन में सरिया डालने का कार्य शुरू कर दिया है। निर्माण कार्य में तेेजी आ गई है। अब शहरवासियों को पुल निर्माण में तेजी आने की उम्मीद है।
सात जनवरी 2022 को ब्याना नाला निर्माण का भूमि पूजन राज्यमंत्री, सदर विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया और निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। 11 मई को पुुराने पुल को तोड़ कर निर्माण कार्य शुरू किया गया। ऐसे में वाहनों की निकासी को डायवर्जन मार्ग बनाकर निकाला गया। कार्य में अधिक ठेकेदार के लचर रवैया के चलते निर्माण कार्य को गति नहीं पकड़ाई गई। ढुलमुल रवैया के चलते दो माह में महज पुल का प्लेट फार्म तक तैयार नहीं हो सका। शुरूआती दौर में कम बारिश हुई, लेकिन निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद कर दिया। बीते माह में भारी बारिश से नाला में अधिक पानी बढ़ गया। इससे डायवर्जन मार्ग खराब हो गया। पुल का प्लेटफार्म तक ठीक से न बनने से पानी को सीमित स्थान से होकर निकला गया। इससे यातायात समस्या हो गई। निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश विभाग द्वारा दिए गए, पर अधिकारियों के पत्र पर ठेकेदार भारी पड़ा और कार्य अधिक धीमी गति से किया गया। लगातार हो रही यातायात की समस्या को लेकर सदर विधायक ने विभागीय अधिकारियों से कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि ठेकेदार अपने परिजनों के बड़े अधिकारियों के होने का हवाला देकर रौब गांठ रहे हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने शासन को पत्र लिखा था। जिसमें ठेकेदार की लापरवाही का हवाला देकर कार्य ठीक से न करने की शिकायत की थी। पत्र में आम लोगों को हो रही समस्या का हवाला देकर कार्रवाई की मांग की थी।
ब्याना नाला के पुल का बंद पड़ा निर्माण कार्य शुरू हो गया है, निर्माण कार्य तेजी से किया जाएगा।
- राजेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग