फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Confectioner's condition worsened, died during treatment

Lalitpur News: हलवाई की हालत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत

Mon, 04 Mar 2024 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Confectioner's condition worsened, died during treatment
परिजनों ने कहा हार्ट अटैक के चलते हुई मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पेशे से हलवाई की शनिवार की रात को हालत बिगड़ गई। पड़ोसी जिला अस्पताल लेकर आए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत का कारण बताया है।

शहर के मोहल्ला तालाबपुरा हाल गोविंद नगर निवासी भीकम (57) पुत्र रबूदे पेशे से हलवाई था। गोेविंद नगर में वह किराए का कमरा लेकर रहता था। शनिवार की रात को भीकम अपने कमरे पर था। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी भीकम ने अपने पडोसियों को दी तो वह जिला अस्पताल लेकर आए। यहां इलाज के दौरान भीकम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मौत का कारण हार्ट अटैक से होना बताया है। मृतक का एक पुत्र व तीन पुत्री है। सीओ सदर अभय नारायण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed