फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Complaint boxes will be installed in schools, where children can write and submit their complaints.

Lalitpur News: विद्यालय में लगेगी शिकायत पेटिका, बच्चे लिखकर डाल सकेंगे अपनी शिकायतें

Wed, 15 Oct 2025 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Complaint boxes will be installed in schools, where children can write and submit their complaints.
- प्रधानाध्यापक प्रतिदिन खोलकर देखेंगे शिकायत पेटिका, जांचकर करेंगे कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे अब बिना डर और झिझक के अपनी समस्या बता सकेंगे। इसके लिए विद्यालयों में शिकायत पेटिका लगाई जाएगी। जिसमें अपनी शिकायतों, पीड़ा, व्यथा को लिखकर डालेंगे। प्रधानाध्यापक प्रतिदिन इस शिकायत पेटिका को खोलेंगे और प्राप्त शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
जनपद में 1357 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब 1.40 लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और बच्चों की उपस्थिति विद्यालयों में शत-प्रतिशत करने के लिए शासन की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। अब शासन ने विद्यालयों के बच्चों में विश्वास जगाने, जिससे कि वह अपने साथ घटित होने वाली किसी भी अनुचित घटना की शिकायत निडर और बिना झिझक के अपने अभिभावकों, शिक्षकों या अधिकारियों को बताने के लिए नई पहल शुरू की है। जिसमें विद्यालयों में एक शिकायत पेटिका लगाई जाएगी। यह पेटिका प्रधानाध्यापक कक्ष के बाहर लगाई जाएगी। इस पेटिका में बच्चे बिना डर व झिझक के अपनी समस्या को लिखकर डाल सकेंगे। शिकायत पेटिका को प्रतिदिन प्रधानाध्यापक खोलेंगे। इसमें मिलने वाली शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही शिक्षक-अभिभावक संघ और विद्यालय प्रबंधन समिति को भी ऐसी शिकायतों के प्रति सजग रहकर त्वरित कार्रवाई करने को प्रेरित किया जाएगा। पीड़ित छात्र की तत्काल काउंसिलिंग कर उनकी सुरक्षा और पढ़ाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। हर माह शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक कर मिलने वाली शिकायतों की समीक्षा की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में विद्यालयों के सभी प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को निर्देशित कर दिया गया है। जल्द ही विद्यालयों में शिकायत पेटिका लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

-------
विद्यालयों की दीवारों को अंकित किए जा रहे हेल्पलाइन नंबर
परिषदीय विद्यालयों की गुणवत्ता सुधारने के लिए शासन की ओर से पहल की गई। जिसमें विभाग ने टोल फ्री नंबर 18008893277 जारी किया है। यह टोल फ्री नंबर इन विद्यालयों की चहारदीवारी पर अंकित कराए जा रहे हैं। इस टोल फ्री नंबर पर छात्र-छात्राएं, अभिभावक और आमलोग विद्यालय से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed