फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Compensation amount should be given for the crop destroyed due to hailstorm

Lalitpur News: ओलावृष्टि से नष्ट फसल की दी जाए मुआवजा राशि

Sun, 16 Jul 2023 12:18 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 16 Jul 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Compensation amount should be given for the crop destroyed due to hailstorm
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शनिवार को भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल की बीमा राशि दिलाए जाने की मांग की। किसानों ने बताया कि फरवरी-मार्च 2023 में ओलावृष्टि से किसानों की फसलें नष्ट हो गईं थी। जिसमें जिले के करीब 17 गांवों के किसानों को शामिल किया गया था। लेकिन अभी भी दैलवारा और खुरा गांव के किसानों को राहत राशि नहीं मिली है।
किसानों का आरोप है कि किसानों के साथ मुआवजा राशि देने में पक्षपात किया जा रहा है, जो किसान बैंक में सक्रिय दलालों को सुविधा शुल्क दे देते हैं। वहीं, बिल्ला, बड़ोखरा आदि गांवों की जमीन, मकान, पेड़, कुआं, बंधी उटारी बांध परियोजना के तहत अधिग्रहित कर लिया गया है।
विज्ञापन

दोनों ज्ञापन पत्र पर ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम राजपूत, नगर अध्यक्ष राजीव तिवारी, जिलामंत्री सोहनलाल विश्वकर्मा, हरपाल सिंह प्रजापति, विजय सिंह, ओमकार, चंद्रप्रताप सिंह, महेंद्र, चंद्रप्रताप सिंह आदि किसानों के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रगतिशील किसान जनमोर्चा ने डीएम से की मांग
ललितपुर। शनिवार को लंबे समय से चली आ रही किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए प्रगतिशील किसान जन मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या के निस्तारण की मांग की। ज्ञापन में बताया कि जिले में वन रोजों के रोकथाम, ओलावृष्टि से नष्ट हुई किसानों की फसलों की बीमा राशि, जल्द से जल्द दिलाई जाए।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दबंगों और भूमाफियाओं द्वारा सरकारी विभागों के अधिकारियों से सांठगांठ करके फर्जी शिकायत करके किसानों का शोषण किया जा रहा है। जिसको बंद किया जाए। ज्ञापन पत्र पर केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल दुबे, महामंत्री कैलाश नारायण, भगवत प्रसाद, इमरत सिंह, सोवरन कुमार आदि किसानों के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed