{"_id":"67a6581a268d0f8df6077054","slug":"community-hall-will-be-built-for-railway-employees-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-129191-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रेल कर्मियों के लिए बनेगा कम्युनिटी हॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रेल कर्मियों के लिए बनेगा कम्युनिटी हॉल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे कर्मचारियों को शादी समारोह, जन्मदिन, सभा आदि आयोजनों के लिए अब दूसरी जगह भटकना नहीं पड़ेगा। रेलवे उनके लिए नई कॉलोनी के पास एक कम्युनिटी हॉल का निर्माण करा रही है।
पुरानी देवगढ़ रेल क्रॉसिंग के पास स्थित नई रेलवे कॉलोनी के पीछे परिसर में कम्यूनिटी हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। एक बड़ा हॉल, कमरा, रसोईघर एवं शौचालय की व्यवस्था रहेगी, जिससे शादी समारोह के साथ ही जन्मदिन पार्टी, कर्मचारियों की बैठक आदि का आयोजन किया जा सके। इसके रखरखाव और सुरक्षा के लिए कर्मचारी की भी तैनाती की जाएगी। रेलवे ने इसका निर्माण शुरू करा दिया है। इसे बनने में छह माह से अधिक का समय लगने की संभावना है।
-- -- -- -- -
रेल कर्मचारियों की सुविधा के लिए नई रेलवे कॉलोनी के पास कम्युनिटी हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। इसका निर्माण शुरू हो गया है।
-मनोज कुमार, रेलवे।