फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Come... play with the waves, enjoy the thrill openly

Lalitpur News: आआे... लहरों से खेलो, खुलकर रोमांच का मजा लो

Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
विज्ञापन
Come... play with the waves, enjoy the thrill openly
बेतवा नदी पर नोट घाट पुल के नीचे वॉटर स्पोर्ट्स शुरूकर सकेंगे स्पीड बोटिंग से लेकर रिंगो राइड
विज्ञापन

फोटो..

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नदी के तेज बहाव में लहरों से खेलने का रोमांच ही कुछ और है। लोग इसके लिए हजारों रुपये खर्च कर गोवा, मसूरी और हिल स्टेशनों पर जाकर जेट स्काई राइड, स्टीमर बोटिंग, स्पीड बोटिंग, रिंगो राइड और शिकारा का आनंद लेने जाते हैं, लेकिन अब झांसी वालों को देश-प्रदेश जाने की जरूरत नहीं है। लहरों से खेलने के शौकीन झांसी में ही इसका मजा ले सकते हैं। इसके लिए नोटघाट पुल के नीचे बेतवा नदी पर बोट क्लब के शुभारंभ के साथ ही वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की सोमवार से शुरुआत हो गई। यकीन मानिए यहां के प्राकृतिक वातावरण में स्पीड बोटिंग करके आपको लगेगा कि आप समुद्र की लहरों के साथ गोते लगा रहे हैं। जेट स्काई राइड में जब पानी की लहरें आपको भिगो देंगी तो लगेगा कि गोवा की मस्ती यही हैं।


---------
आने-जाने के लिए सड़क दुरुस्त कराने की उठी मांग
झांसी विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में बुंदेलखंड की पहली वाटर स्पोर्ट्स गतिविधि की शुरुआत की गई है। बीते सात नवंबर को हुआ इसका ट्रायल सफल रहा था। सोमवार को विधान परिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने वाटर स्पोर्ट्स गतिविधि का प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा। ताकि, इसको सफलता प्राप्त हो सके। नोटघाट पुल से वाटर स्पोर्ट्स गतिविधि का लुत्फ उठाने के लिए जाने को अभी सड़क नहीं बनी है। ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने जिला पंचायत निधि से सड़क निर्माण कराने की बात कही। ताकि, लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। इस दौरान एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी, आयुक्त आदर्श सिंह, डीएम अविनाश कुमार, एसएसपी राजेश एस, जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव, सचिव उपमा पांडेय, सत्यम दुबे आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


सदन में कम मिलता बोलने का मौका: मानवेंद्र

विधान परिषद सभापति मानवेंद्र सिंह को जब संबोधन के लिए बुलाया गया तो उन्होंने कहा कि वह स्पीकर हैं। नाम तो ऐसा है, जैसे बहुत बोलते हों। मगर स्पीकर स्पीचलैस हैं। उन्हें सदन में बोलने का अवसर कम मिलता है। इसलिए बोलने का अभ्यास कम हो जाता है। जबकि, एमएलसी के पास बोलने का मौका ज्यादा रहता है। बोले कि सदन में सौ सदस्य हैं। यूपी की आबादी 25 करोड़ आबादी का ये प्रतिनिधित्व करते हैं। उच्च सदन के नाते सभी एमएलसी को गरिमा भी बनाकर रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ये हैं दरें

स्पोर्ट्स गतिविधि शुल्क
स्टीमर बोटिंग स्टैंडर्ड 150
स्पीड बोटिंग डीलक्स 250

शिकारा बोटिंग 200
जेट स्काई राइड 400

जेट स्काई बाई ओन 800
रिंगो राइड 600



(नोट: ये शुल्क प्रति व्यक्ति प्रति ट्रिप का है। रिंगो राइड पांच से सात मिनट कर सकेंगे।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed