{"_id":"57c1e5504f1c1baf1cd4fc1c","slug":"clean-lalitpur-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने की पहल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने की पहल
lalitpur
Updated Sun, 28 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। अमर उजाला में लगातार प्रकाशित खबरों के बाद नगर निगम ने नगर के प्रत्येक वार्डों में समान अनुपात में सफाई कर्मचारी तैैनात कर दिए हैं। कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए प्रत्येक वार्ड में तीन-तीन आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की भी व्यवस्था करा दी है। इसके अलावा डीएम ने नगर पालिका व तीनों नगर पंचायत क्षेत्रों में एक माह तक चलाए जाने वाले विशेष सफाई अभियान के लिए विशेष समिति व मूल्यांकन समिति का गठन कर दिया है।
पिछले एक माह से नगर की सफाई व्यवस्था चौपट है। अमर उजाला ने 27 जुलाई को नगर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी, 12 अगस्त को डीएम की निगरानी में होगी शहर की सफाई, 15 अगस्त को आबादी दो लाख कूड़ाघर महज एक दर्जन, 25 अगस्त के अंक में "पटरी पर नहीं आ रही शहर की सफाई व्यवस्था " नामक शीर्षक से समाचार प्रकाशित किए। समाचार को संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका ने कार्रवाई की।
मालूम हो कि 26 जुलाई से नगर पालिका के समस्त सफाई कर्मचारियों ने नगर निकायो में हो रही संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती में आरक्षण के विरोध में अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल कर दी थी। जिला प्रशासन व नगर पालिका के अधिकारियों के आश्वासन पर हड़ताल को 29 जुलाई को समाप्त कर दिया था। इसी दौरान नगर पालिका ने 01 अगस्त से अपने 150 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी थी। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा समाप्त होने के बाद नगर पालिका के 82 स्थायी सफाई कर्मचारी व 222 संविदा कर्मचारी शेष रह गए थे। वहीं, शहर के कई वार्ड ऐसे थे, जहां पर पांच-छह महिला कर्मचारियों के सापेक्ष केवल एक ही पुरुष कर्मचारी शेष रह गए थे। पुरुष कर्मचारियों की कमी के कारण नालियों की सफाई व कचरे का उठान निरंतर व सुनिश्चित रूप से नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था, इसको संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार व अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पालिका अध्यक्ष ने विभाग के दोनों मुख्य सफाई निरीक्षकों को अपनी सुविधा व सफाई व्यवस्था के मद्देनजर कार्यक्षेत्र के वार्डों में स्थायी व संविदा के कुल 304 सफाई कर्मियों को समान संख्या में बांटने के निर्देश दिए।
मुख्य सफाई निरीक्षक आरके लवानियां ने अपने कार्य क्षेत्र के वार्ड में एक-एक पुरुष स्वास्थ्य नायक, पांच महिला कर्मचारी व दो पुरुष कर्मचारी तैनात कर दिए हैं। वहीं, मुख्य सफाई निरीक्षक दिनेश कुमार बिरौनियां ने अपने कार्य क्षेत्र के वार्डों में एक-एक स्वास्थ्य नायक, छह-छह महिला कर्मचारी और तीन पुरुष कर्मचारी तैनात कर दिए हैं। इसके अलावा शहर का कचरा ढोने वाले समस्त छह ट्रैक्टरों पर एक-एक ड्राइवर व तीन पुरुष सफाई कर्मी और अन्य छह वाहनों पर एक ड्राइवर व एक पुरुष सफाई कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। इसी क्रम में जनता की सुविधा के लिए जिला उद्यान विभाग के अधीन चंद्रशेखर आजाद उद्यान पार्क (कंपनी बाग) में, आजाद बाल क्रीड़ा मैदान और समस्त सार्वजनिक शौचालयों व मूत्रालय की सफाई के लिए एक-एक सफाई कमी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
प्रत्येक वार्ड में तैनात होंगे तीन-तीन आउट सोर्सिंग कर्मचारी
आर्थिक तंगी के कारण नगर पालिका ने अगस्त माह से 150 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी थी। वर्तमान में भी विभाग बजट की तंगी से जूझ रहा है, लेकिन सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नपा अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने प्रत्येक वार्ड में आउटसोर्सिंग के माध्यम से तीन-तीन सफाई कर्मियों को तैनात करने का निर्णय लिया है। सोमवार से वार्डों में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की तैनाती कर दी जाएगी।
आखिर हो ही गया, समितियों का गठन
नगर क्षेत्र की मलिन बस्तियों के साथ-साथ पूरे नगरीय क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी शासन ने जिला प्रशासन को सौंप दी है। जिलाधिकारी ने अभियान के 10 दिन बीतने के बाद विशेष समिति और मूल्यांकन समिति का गठन कर दिया है। इस अभियान को सही ढंग से चलाने के लिए गठित विशेष समिति में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार, तीनों नगर पंचायत प्रभारी अधिशासी अधिकारी कैलाश नारायण शर्मा, पालिका के दोनों सफाई निरीक्षक आरके लवानियां व दिनेश बिरौनियां और अवर अभियंता विपिन कुमार को शामिल किया गया है। मूल्यांकन समिति में सदर तहसीलदार अवधेश कुमार निगम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. राजेश भारती व सहायक अभियंता आरईएस एसबी गुप्ता को नामित किया गया है। मूल्यांकन समिति निरीक्षण कर मूल्यांकन करेगी। सबसे अच्छा काम करने वाले तीन-तीन वार्डों और सबसे खराब स्थिति के तीन-तीन वार्डों को चयनित किया जाएगा।
सफाई व्यवस्था को सुचारु करने के लिए सोमवार से प्रत्येक वार्ड में आउटसोर्सिंग के माध्यम से तीन-तीन सफाई कर्मी की व्यवस्था कर दी जाएगी। इसके अलावा सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर कर्मचारियों के साथ-साथ अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
सुभाष जायसवाल
नगर पालिका अध्यक्ष