{"_id":"5835e79a4f1c1bc05513bd13","slug":"clean-campaign-lalitpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड नंबर एक में चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड नंबर एक में चलाया स्वच्छता अभियान
lalitpur
Updated Thu, 24 Nov 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
सफाई अभ्ाियान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर (ब्यूरो)। नगर पालिका के अधिकारियों ने बुधवार की सुबह वार्ड नवंबर 01 में स्थित मलिन बस्ती मुहल्ला खिरकापुरा, विष्णुपुरा व नारायणपुरा में विशेष स्वच्छता व जागरूकता अभियान चलाया। वहीं, स्थानीय लोगों को खुले में शौच नहीं करने के प्रति जागरूक किया।
भारत सरकार के निर्देशन पर जनता को स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ने व जनता को जागरूक करने के लिए 16 से 30 नवंबर तक विशेेष स्वच्छता व जागरूकता पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बुधवार की सुबह नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार के निर्देशन पर वार्ड नंबर 01 में स्थित मलिन बस्ती खिरकापुरा, नारायणपुरा व विष्णुपुरा में विशेष सफाई अभियान चलाया गया और स्वच्छता के लिए जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इसी क्रम में लोगों को खुले में शौच नहीं जाने के लिए प्रेरित किया गया और शौचालय के लिए सामुदायिक शौचालयों का उपयोग करने के लिए जागरूक किया। इसके अलावा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनाए रखने व गंदगी से स्वास्थ्य को होने वाली हानियों और स्वच्छता से होने वाले लाभों के बारे में मुहल्लेवासियों को जानकारी दी। जागरूकता कैंप के दौरान स्वच्छ भारत मिशन योजना के प्रभारी अभिषेक कुमार चौबे ने मुहल्ले वासियों को केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा घरेलू शौचालय के निर्माण के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि के बारे में और योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन से लेकर अनुदान राशि का लाभ लेने तक के सभी नियमों के बारे में बताया। वहीं, उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन जारी हैं, जो परिवार शौचालय विहीन हैं। वह इंटरनेट की दुकान पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करा सकते हैं। इस योजन के तहत केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक शौचालय के निर्माण के लिए कुल आठ हजार रुपये की अनुदान राशि दी जा रही है। इस दौरान क्षेत्रीय मुख्य सफाई निरीक्षक दिनेश बिरौनियां, संजय बाल्मीकि, परवेस, सनी जैन, प्रवीण कुमार उपस्थित रहे।