{"_id":"6a6d0a91f1cec589710ee209","slug":"class-4-student-falls-into-well-drowns-to-death-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-160488-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कुएं में जा गिरा कक्षा चौथी का छात्र, डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कुएं में जा गिरा कक्षा चौथी का छात्र, डूबने से मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम मड़वारी निवासी कक्षा चार में पढ़ने वाले 10 वर्षीय बाॅबी घर के पास बने कुएं में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। परिजनों ने खेलते समय कुएं में गिरने से हुआ हादसे का शिकार होने की बात कही।
मृतक के बड़े भाई अमर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह लोग काम पर गए थे। जबकि घर के अन्य लोग खेतों पर गए हुए थे। घर पर उसका 10 वर्षीय छोटा भाई बॉबी था। शाम करीब 5.30 बजे घर से करीब 200 मीटर दूरी पर स्थित कुएं के पास खेलते समय वह बिना मुंडेर के कुएं में गिर गया और डूब गया। गांव वालों ने उसे कुएं में गिरा देखा तो परिजनों को सूचना दी। जिस पर वह लोग मौके पर पहुंचे और गांव वालों की मदद से कुएं के अंदर पानी में डूबे बॉबी को बाहर निकाला। लेकिन पानी में डूबने से बॉबी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
मृतक तीन भाई-चार बहनों में सबसे छोटा था और कक्षा चार में पढ़ता था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर जांच कराई जा रही है।