फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   civic problem

गढ़ौली कलां और मुड़िया बुदनी में दस दिनों से बिजली गुल, ग्रामीण परेशान

Fri, 18 Nov 2022 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
civic problem
सिलावन(ललितपुर)। महरौनी ब्लॉक क्षेत्र के गांव गढ़ौली कलां और मुड़िया बुदनी में बीते 10 दिन से बिजली नहीं आ रही है। इससे किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। बिजली न आने से नलकूप नहीं चल पा रहे हैं और फसल की सिंचाई में दिक्कत हो रही है। शुक्रवार को किसानों ने विद्युत उपखंड अधिकारी कार्यालय का घेराव किया और आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की।
विज्ञापन

इस समय जिलेभर में किसान खेतों में रबी की फसल की सिंचाई कर रहे हैं। महरौनी ब्लॉक के गांव गढ़ौली कलां और मुड़िया बुदनी में नहर के जरिए पानी नहीं पहुंचता है। ऐसे में किसान नलकूप से पानी लेकर फसलों की सिंचाई करते हैं। लेकिन क्षेत्र में किसानों को बमुश्किल चार-पांच घंटे विद्युत आपूर्ति मिल रही है। वहीं गांव गढ़ौली कलां और मुड़िया बुदनी में 10 दिन से बिजली आई ही नहीं है।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया और उपखंड अधिकारी से बिजली आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की।
गांव में 10 दिन से बिजली की आपूर्ति ठप पड़ी है। इस बीच कई बार अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - भानु प्रताप
गांव में फसल की सिंचाई के लिए नहर का साधन नहीं है। इसलिए किसान विद्युत कनेक्शन पर ही निर्भर हैं। 10 दिन से गांव में विद्युत आपूर्ति ठप है। -सुरजन
विद्युत आपूर्ति ठप होने से पसल सिंचाई नहीं हो पा रही है। जल्द ही आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो किसानों को आर्थिक क्षति हो सकती है। - संतोष
अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने पर कार्यालय का घेराव किया। विद्युत आपूर्ति नहीं होने से किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। - मेहरबान सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

पठा क्षेत्र में हो रही पांच घंटे आपूर्ति
महरौनी के अंतर्गत पठा क्षेत्र की लाइन से जुड़े करीब 12 गांव में चार से पांच घंटे ही विद्युत आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि विद्युत आपूर्ति नहीं होने से खेतों की सिंचाई समय पर नहीं हो पा रही है। चार से पांच घंटे में भी बिजली कई बार गुल हो जाती है। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है।

बोले जिम्मेदार
गांव गढ़ौली कलां व मुड़िया बुदनी में शनिवार तक विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। मशीन में खराबी आ जाने के कारण उसका सामान बाहर से मंगाना पड़ा। इसके चलते आपूर्ति बाधित हो गई थी। पठा लाइन में भी आपूर्ति को शनिवार से सुचारू कर दिया जाएगा। - मनोज राय, अधिशासी अभियंता, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed