फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   city devopment

पार्षद के इस्तीफे से भी नहीं बनी बात

Sun, 30 Apr 2017 01:32 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 30 Apr 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
city devopment
प्रशासन - फोटो : amar ujala
वार्ड नंबर दो गांधीनगर में सड़कों का तो निर्माण किया गया है। लेकिन नालियों को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है। इससे जगह-जगह निकासी की समस्या बनी हुई है। कई स्थानों पर ब्रिक्स धंस गए हैं, जिससे सड़क ऊंची-नीची हो गई है। इससे नाराज होकर वार्ड पार्षद ने दो मर्तबा इस्तीफा दिया, जिसे न तो स्वीकार किया और न ही वार्ड के विकास पर ध्यान दिया।           
विज्ञापन



गांधीनगर में नये मकानों का निर्माण हो रहा है, लेकिन उन जगहों पर पाइप पेयजल आपूर्ति का अभाव बना हुआ है। अवंतीबाई स्कूल के पास, विश्वनाथ सिंह बुंदेला के घर के पास हैंडपंप ने पानी छोड़ दिया है तो पारीछा साहू के घर के पास हैंडपंप में समस्या है व कोमल के घर के पास नवीन हैंडपंप में आज तक हैंडल नहीं लग सका है। पार्षद के पीछे वाली गली धनू कुशवाहा लॉज के पास पक्की नाली का अभाव है। यहां पेवर ब्रिक्स भी धंस गए हैं। ब्रजेश सेन के पास नाली का पानी इधर-उधर फैल रहा है। भगवानदास पटैरिया के मकान के पास पेवर ब्रिक्स कई जगह उखड़ गए हैं। यहां दो साल से यही हाल है। नेशनल कान्वेंट स्कूल के पास खाली प्लाट में पानी भरा हुआ है। वहीं, रामकुमार यादव के घर के पास बने नाले में गंदगी पटी पड़ी है। इसके अलावा नाली को भी पक्का नहीं कराया गया है। जिससे इलाकाई लोगों में नगर पालिका के प्रति रोष पनप रहा है।      
विज्ञापन


यह है वार्ड की सीमा            
नेशनल कान्वेंट स्कूल से श्मशान तक, धनू कुशवाहा लॉज से भूसे की टाल तक, ग्याप्रसाद के मकान से जैन नया मंदिर तक, चिरागशाह बाबा के सामने के घर, मनोज जैन, डीपी शर्मा से होकर नाला तक, इसके बाद दोनों ओर के मकान निहालचंद, लिटिल फ्लावर स्कूल, ग्राम सभा का कुआं, नेशनल कान्वेंट स्कूल के आगे पीछे वार्ड की सीमा है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


पारित प्रस्तावों की हो रही अनदेखी      
नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, सफाई निरीक्षक की कार्यप्रणाली से नाराज होकर 29 सितंबर 2016 को अपना इस्तीफा नगर पालिका परिषद कार्यालय में दे दिया था। पांच नवंबर 2016 को पुन: अपना इस्तीफा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को सौंप दिया। इसकी एक प्रति आठ दिसंबर 16 को डाक के माध्यम से एडीएम को भेजी। इसके बाद इसे स्वीकार नहीं किया गया। बोर्ड प्रस्ताव 782 व 408 पारित होने के बाद भी वार्ड में कार्य आरंभ नहीं कराए जा सके। ऐसे प्रस्तावों की संख्या करीब एक दर्जन है। वहीं, प्रकाश व्यवस्था का भी बुरा हाल है। नगर पालिका में कई गड़बड़ी की गई हैं। यदि इनकी पारदर्शी तरीके से जांच करा दी जाए तो कइयों को जेल जाना पड़ सकता है।      
कृष्ण कुमार पंथी      
पार्षद      

सड़क को अधूरा छोड़ दिया गया है। घर के पास छूटे कच्चे मार्ग पर अक्सर गंदगी बनी रहती है। बारिश में तो यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। अब बहन की शादी आ रही है तो यहां की साफ-सफाई कैसे दुरुस्त हो पाएगी। यह चिंता समूचे परिवार को सता रही है।      
राकेश साहू      

मेरे घर से सुदामा प्रसाद झा के मकान तक कच्चा मार्ग है। जिसे अभी तक पक्का नहीं कराया गया है। जिससे बारिश के दिनों में काफी परेशानी होती है।    भुवनेश्वर प्रसाद      

मुहल्ले में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। नगर पालिका ने बीच सीसी रोड पर खजूर के पेड़ को यूं ही छोड़ दिया गया। अब तो खजूर के पेड़ पर स्ट्रीट लाइट लगा दी गई हैं।      
प्रेम      
   
नहीं उठाया मोबाइल      
इस संबंध में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुभाष जायसवाल के मोबाइल नंबर 9415031700 पर शाम 6.30 बजे फिर 6.34 बजे, 6.33 बजे, 6.36 बजे, 6.42 बजे पृथक-पृथक नंबर से संपर्क करना चाहा लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।      


समस्याओं का होगा निराकरण      
पार्षद की ओर उठाए गए बिंदुओं को संज्ञान में लेकर उनका निवारण किया जाएगा। इसके अलावा सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था पर पहले से ही ध्यान दिया जा रहा है।      
राकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी      
नगर पालिका परिषद ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed