{"_id":"5e1f5f568ebc3e4ae2584b46","slug":"citizen-is-troubled-because-of-goverment-policy-lalitpur-news-jhs157628738","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र व प्रदेश सरकार की विफल नीतियों से आम जन परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र व प्रदेश सरकार की विफल नीतियों से आम जन परेशान
विज्ञापन
ूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर केक काटने की तैयारी करते बसपा नेता।
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 64 वें जन्म दिवस को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान केक काटकर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को खिलाया। वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश की सरकार की नीतियों की आलोचना की।
सिविल लाइन स्थित एक मैरिज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बुंदेलखंड प्रभारी कीरत सिंह दोहरे ने आरोप लगाया कि प्रदेश में बलात्कार और अन्य अपराधों में बढ़ोत्तरी हुई है। ऐसे में लोग खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार झूठ की बुनियाद पर टिकी हुई है। पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा ने कहा कि पिछड़े वर्ग को कभी किसी पार्टी ने जो सम्मान नहीं दिया है, वह बसपा ने देने का काम किया है। केंद्र व प्रदेश सरकार की दोषपूर्ण नीतियों से आम जनमानस परेशान है। देश में महंगाई और बेरोजगारी कम होने की जगह बढ़ रही है। जो प्रधानमंत्री ने चुनाव में पंद्रह लाख रुपये लोगों के खाते में पहुंचाने का वादा किया था, उसे भी पूरा नहीं किया गया। पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान रखा जाएगा। जिला पंचायत चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता जुट जाएं। जिले की 21 में से 17 सीटें जीतने के लिए हम सभी को काम करना है।
विशिष्ट अतिथि जिला इंचार्ज रहीस राजपूत, चंद्रभान बेसरा, दामोदर पटेल, मोहन रैकवार, दीपक अहिरवार, अशोक अहिरवार, कपिल अहिरवार आदि मौजूद रहे। इससे पहले समारोह में डा. भीमराव अंबेडकर व कांशीराम के चित्र के समक्ष दीप जलाए एवं पुष्प अर्पित किए गए। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्म दिवस की शुभकामनाएं दीं। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष बाबूराम अहिरवार ने की। संचालन रामदयाल मनहर ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य उमा सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष जानकी प्रसाद बौद्घ, कैलाश नारायण कुशवाहा, चतुर्भुज अहिरवार, भगवानदास अहिरवार, चंद्रशेखर अहिरवार, मास्टर मलखान दावनी, संतोष कुशवाहा, सेवाराम सिंह राजपूत नत्थीखेड़ा, धनीराम सिंह, हाजी मो. फैय्याज, डा. मो. अनीस, डॉ जुझार सिंह, हेमराज सिंह, देशराज सिंह, मीना, श्यामा, शालिनी सिंह, प्रियंका, राजेश्वरी, हरिराम अहिरवार, सगुन सिंह राजपूत, तिलक सिंह, अमर विश्वकर्मा, लल्लूराम, प्रमोद छायन, रामकिशन, वैजनाथ, कीरत सिंह राजपूत, ब्रजेश अहिरवार, मुलायम, कपूरचंद पाल, सुनील साहू व महादेव सेन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।