{"_id":"691cc46290330bdfdf086787","slug":"circuit-breakers-and-isolators-of-66-kv-line-replaced-at-galla-mandi-power-house-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-146359-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गल्ला मंडी बिजली घर में 66 केवी लाइन के सर्किट ब्रेकर और आईसोलेटर बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गल्ला मंडी बिजली घर में 66 केवी लाइन के सर्किट ब्रेकर और आईसोलेटर बदले
विज्ञापन
तीन घंटे का शटडाउन लेकर कराया गया बिजली सब स्टेशन यार्ड में काम
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गल्ला मंडी स्थित बिजली घर में लगे 66 केवी लाइन के सर्किट ब्रेकर ओर आईसोलेटर को मंगलवार को बदलकर अब 33 केवी लाइन के सर्किट ब्रेकर का ढांचा और आईसोलटर लगाया गया है। इस दौरान बिजली विभाग ने वीसीबी मशीनों की मरम्मत का कार्य भी किया। इसके लिए विभाग की ओर से तीन घंटे का शटडाउन लेकर कार्य कराया गया।
बिजली विभाग की ओर से गल्ला मंडी सब स्टेशन को 66 केवी से 33 केवी में बदल दिया गया है। इसके तहत यहां पांच, आठ और दस एमवीए के ट्रांसफार्मर को 66 की जगह 33 केवी में पूर्व से ही परिवर्तित किया जा चुका है। यहां अन्य उपकरणों में सर्किट ब्रेकर 66 केवी लाइन के अनुसार ही लगे हुए थे। इसके चलते मंगलवार को सर्किट ब्रेकर बदलने का काम किया गया। यहां प्रत्येक ट्रांसफार्मर की पीछे लगे आईसोलेटर यानी टीपीएम को भी बदलकर नया लगवाया गया। ट्रांसफार्मर पर नए सर्किट ब्रेकर लगने से ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा भी बढ़ जाएगी। यदि ट्रांसफार्मर या 33 केवी लाइन में फाल्ट आता है तो गल्ला मंडी सब स्टेशन में लगे ट्रांसफार्मरों से पूर्व में लगे सर्किट ब्रेकर से ही लाइन ट्रिप हो जाएगी। अभियंताओं को रोंड़ा 132 केवी पारेषण उपकेंद्र से शटडाउन नहीं लेना पड़ेगा।
वर्जन
गल्ला मंडी सब स्टेशन के यार्ड में सर्किट ब्रेकर बदलने और आईसोलेटर बदलने का काम शटडाउन लेकर कराया गया है। इस दौरान वीसीबी मशीनों की मरम्मत का काम भी कराया गया। - पुष्पेंद्र कुमार, उपखंड अधिकारी प्रथम,विद्युत