फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   choupal commisner

मंडलायुक्त ने चौपाल में सुनी समस्याएं

Sun, 17 Apr 2016 01:03 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 17 Apr 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
choupal commisner
प्रशासन - फोटो : amar ujala
ललितपुर। मंडलायुक्त ने तहसील तालबेहट के ग्राम लड़वारी में चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनी। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हेलीपेड आदि की व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन


मंडलायुक्त के राममोहन राव ने ग्राम लड़वारी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। बताया गया कि ग्राम पंचायत लड़वारी तीन तरफ से संपर्क मार्ग से संतृप्त है। 19 इंदिरा आवासों का निर्माण कार्य चल रहा है। पात्र लाभार्थियों के नाम चौपाल में पढ़कर सुनाए गए, जिसकी ग्रामवासियों ने पुष्टि की। गांव में 61 हैंडपंप स्थापित हैं, जिसमें से 47 चल रहे हैं। आठ का जलस्तर नीचे चला गया है। चार हैंडपंपों को रीबोर करा दिया गया है। इस पर उन्होंने डीएम को निर्देश दिए कि चार और हैंडपंपों को रीबोर कराकर पेयजलापूर्ति सुनिश्चित कराएं। ग्रामसभा स्तर पर मनरेगा के अंतर्गत कराए गए कार्यों का  विवरण चौपाल में पढ़कर सुनाया गया। यहां 106 लाभार्थियों का वृद्धावस्था पेंशन, 85 लाभार्थियों को समाजवादी पेेेंशन से लाभान्वित किया जा रहा है तथा 227 नए आवेदन पत्र समाजवादी पेेंशन के भरे गए हैं। निराश्रित महिला पेंशन के तहत 13 तथा विकलांग पेंशन के तहत 05 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। ग्रामीणें ने बताया कि ग्राम लड़वारी के पांच मजरे ऐसे हैं, जिसमें विद्युत नहीं है। मंडलायुक्त ने अधिशासी अभियंता विद्युत को विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत लाभान्वित किए जा रहे परिवारों के बारे में भी राशन वितरण के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि गांव में राशन का कोई कोटेदार नहीं है। इस पर डीएम ने कोटे दार बनने के इच्छुक ग्रामवासियों को बुलाया, जिस पर दो लोग राशन की दुकानों के संचालन को तैयार हुए। इसी प्रकार से चौकीदार की नियुक्ति डीआईजी झांसी द्वारा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बुंदेलखंड की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं तथा वह ग्राम लड़वारी पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करेगें। मनरेगा के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को 171 रुपये की मजदूरी देकर लाभान्वित किया जा रहा है। ग्रामसभा स्तर पर अधिक से अधिक पुराने तालाबों को खुदवाकर तथा उनका गहरीकरण कराया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी, डीआईजी झांसी शरद सचान, पुलिस अधीक्षक मो. इमरान, मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed