{"_id":"69483fe34de1c5f5c90bc034","slug":"chira-defeated-lalitpur-by-32-runs-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-148360-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चीरा ने ललितपुर की टीम को 32 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चीरा ने ललितपुर की टीम को 32 रन से हराया
विज्ञापन
सेमीफाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन कर चीरा ने फाइनल में बनाई जगह
संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। नगर के खेल मैदान पर अंडर-18 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत रविवार को सेमीफाइनल का मुकाबला हुआ। इसमें चीरा और ललितपुर की टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें चीरा ने ललितपुर की टीम को 32 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली।
चीरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 167 रन बनाए। जवाब में उतरी ललितपुर की टीम के रिहान ने धुआंधार बल्लेबाजी कर 10 बॉल में 55 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थित में पहुंचा दिया लेकिन रिहान के आउट होते ही पूरी टीम मात्र 135 रन पर आउट हो गई। सेमीफाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा। मैच में 18 रन और 3 विकेट लेने वाले अंकेश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर आयोजक संजय राजा, सुमित विश्वकर्मा, अक्षय दुबे, शिवम, धरमजीत बुंदेला आदि रहे।