फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Children reached less at vaccination centers on the first day

Lalitpur News: पहले दिन टीकाकरण केंद्रों पर कम पहुंचे बच्चे

Mon, 09 Jan 2023 09:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 09:45 PM IST
विज्ञापन
Children reached less at vaccination centers on the first day
ललितपुर। मिजिल्स-रुबेला (एमआर) उन्मूलन के विशेष टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। जिसमें नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों का शहर के 11 समेत 77 सत्रों पर टीकाकरण किया गया। टीकाकरण को लेकर शिविर में उत्साह कम नजर आया।
विज्ञापन

शहर के खिरकापुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय बड़ापुरा में टीकाकरण पखवाड़ा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन व विधायक प्रतिनिधि श्रीकांत कुशवाहा ने फीता काटकर किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार दिसंबर 2023 तक एमआर उन्मूलन व सभी वैक्सीन रोधी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को एमआर की दो डोज व अन्य ड्यू वैक्सीन दी जानी है। सीएमओ डॉ. जेएस बक्शी ने बताया कि जिले में खसरा-रुबेला कीरोकथाम के लिए तीन चरण में अभियान चलाया जा रहा है। प्रथम चरण नौ से 20 जनवरी तक शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

टीकाकरण से छूटे बच्चों को मिजिल्स-रूबेला के साथ अन्य जानलेवा बीमारियों से बचाव के टीके और पोलियो की खुराक दी गई। शहर में 10 आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी टीकाकरण किया गया। जिसमें विष्णपुरा, रैदासपुरा समेत सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर लगातार दो तीन लाभार्थी ही नजर आए। ऐसे में शहर के अधिकांश टीकाकरण केंद्रों पर अधिक भीड़ नहीं देखी गई। टीकाकरण के लाभार्थियों को ई कवच पोर्टल पर अपलोड का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश भारती, डीपीएम रजिया फिरोज, डीसीपीएम गणेश, यूनिसेफ से अर्पिता गुप्ता, डब्ल्यूएचओ से डॉ सुमित, सीडीपीओ खुशबू यादव आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है बच्चों की स्थिति
जनपद में 102005 परिवार हैं। इन परिवारों में शून्य से पांच साल के 90907 बच्चे हैं। इन बच्चों में बीमारियों से बचाव को लगने वाले नियमित टीकाकारण से 15666 बच्चे छूट गए हैं, जिनका शिविर लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed