फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   children participated in sparrow saving campign

गौरैया संरक्षण को बच्चे आ रहे आगे

Mon, 15 Mar 2021 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
children participated in sparrow saving campign
गौरैया का घोंसला लगाते हुए बच्चे। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। वर्तमान समय में बढ़ती आबादी के कारण जंगलों का सफाया हो रहा है। इस कारण गौरैया को अपना घोंसला बनाने के लिए जगह नहीं मिल रही है। इसके लिए बच्चे आगे आ रहे हैं, वह गौरैया का घोंसला तैयार कर रहे हैं। साथ ही लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

पहले कच्चे मकान गौरैया के लिए प्राकृतिक वातावरण और तापमान के लिहाज से अनुकूल वातावरण उपलब्ध करते थे लेकिन आधुनिक मकानों में यह सुविधा अब उपलब्ध नहीं होती है। वहीं शहर से लेकर गांवों तक मोबाइल टावर एवं उससे निकलते रेडिएशन से इनकी जिंदगी संकट में है। इन्हें संरक्षण देने के लिए करुणा इंटरनेशनल संस्था अभियान चलाकर बच्चों को गौरैया के संरक्षण के लिए प्रेरित कर रही है। करुणा इंटरनेशनल के सदस्य समर सराफ बताते हैं कि उन्होंने एक सौ गत्ते के घोंसले बनाकर विद्यालयों में लगाए हैं जिनमें गौरैया अपना घर बना रही हैं। शिक्षिका आकांक्षा विश्वकर्मा बताती हैं कि बच्चे लकड़ी के सुंदर गौरैया घरों को बनाने के साथ ही चित्रकला के माध्यम से गौरैया की सुंदर आकृतियों को भी उकेरकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। संयोजक पुष्पेंद्र जैन ने बताया कि विश्व गौरैया दिवस को लेकर बच्चे उत्साहित हैं। घरों में गौरैया घोंसला लगाकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed