फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Children falling prey to pneumonia and viral infections

Lalitpur News: निमोनिया और वायरल की चपेट में आ रहे बच्चे

Thu, 20 Feb 2025 11:59 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Children falling prey to pneumonia and viral infections
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मौसम में बदलाव के चलते बच्चे बीमारियों की चपेट आ रहे हैं। मेडिकल काॅलेज के बाल रोग विभाग में आ रहे खांसी, जुकाम, बुखार, दस्त और निमोनिया के मरीजों में औसतन दो बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा है।
दिन में जहां तेज धूप निकल रही है, वहीं सुबह व शाम सर्दी पड़ रही है। अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक गिर रहा है। सर्दी के प्रति लापरवाही बच्चों को बीमार बना रही है। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में प्रतिदिन करीब 120 बच्चे आ रहे हैं। अधिकांश बच्चे सर्दी, खांसी व बुखार की चपेट में हैं। दस फीसदी बच्चे निमोनिया से ग्रसित हैं। दो बच्चों को भर्ती किया जा रहा है। लगभग 15 बच्चों को दस्त की समस्या है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीबी सिंह का कहना है कि मौसम में बदलाव हो रहा है। बच्चों पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्हें गर्म कपड़े पहनाएं। ठंडी वस्तुएं खाने के लिए न दें। सहायक आचार्य डॉ. आलोक तिवारी ने बताया कि अभी कुछ दिनों तक रात में पंखा न चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ये हैं निमोनिया के लक्षण
- तेज या सांस लेने में दिक्कत होना
- खांसी के साथ बलगम आना।
- सीने व पेट में दर्द होना।
- उल्टी या दस्त व कम भूख लगना
- मां का दूध पीने में दिक्कत होना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed