फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Child dies after falling in Teta

टेटा में गाज गिरने से बालक की मौत

Sun, 19 Jun 2022 09:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Child dies after falling in Teta
तालबेहट। रविवार को गाज गिरने से गांव टेटा में एक सत्रह वर्षीय बालक और दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन बहनों में इकलौते भाई की मौत के बाद परिवार में शोक छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव टेटा निवासी तुलसी कुशवाहा का पुत्र मनोहर (17) रविवार को सायंकाल अपने खेत पर बकरियां चरा रहा था। तभी बारिश होने लगी। इसी बीच कड़क के साथ गाज गिरी। जिससे मनोहर बुरी तरह से झुलस गया। मौके पर ही उसकी दो बकरियों की मौत हो गई। जानकारी के बाद आसपास के लोग उसे सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने मनोहर को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तुलसी कुशवाहा की चार संतानों में तीन लड़कियां और एक पुत्र बताया गया है। तीन बहनों के एक मात्र भाई की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed