फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Checking Campaign : 12 connections cut

चेकिंग अभियान: 12 बिजली कनेक्शन काटे

Sat, 17 Oct 2015 12:17 AM IST
ललितपुर
ललितपुर Updated Sat, 17 Oct 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन

ललितपुर। विद्युत विभाग द्वारा दूसरे दिन सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर में पौने दो लाख रुपए के बकाएदार एक दर्जन उपभोक्ताओं के संयोजन काट दिए। सभी बकाएदार उपभोक्ताओं पर दस हजार रुपये से अधिक बकाया है। टीम ने 2.90 लाख रुपए राजस्व वसूल किया। 

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के निर्देश पर शहर के फीडर नंबर दो के अंतर्गत मुहल्ला खिरकापुरा में चेकिंग अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने घर- घर जाकर मीटरों की जांच की और खराब मीटरों को बदलकर पूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाए। घरों के अंदर लगे मीटर को बाहर लगाया गया। शुक्रवार को उपखंड अधिकारी प्रथम के नेतृत्व में चले अभियान में विभागीय टीम ने कुल 86 कनेक्शनों की जांच की, जिसमें एक लाख 48 हजार रुपये के बकाएदार 12 उपभोक्ताओं के संयोजन काट दिए गए और 11 उपभोक्ताओं के घर नए मीटर लगाए गए।

 टीम द्वारा कुल दो लाख 90 हजार रुपए का राजस्व वसूल किया गया। टीम में अवर अभियंता पंकज मौर्य, रमाकांत, छोटेलाल दुबे, मीटर रीडर मनोज आदि मौजूद रहे।

 वहीं, कस्बा पाली में विद्युत चेकिंग अभियान में जिला पंचायत चुनाव का असर देखने को मिला। अभियान में ग्रामीणों ने राजस्व वसूली में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। अवर अभियंता रमेेश चंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने 40 संयोजनों की जांच की, जिसमें एक लाख 21 हजार रुपए के बकाएदार पांच उपभोक्ताओं के संयोजन काट दिए गए। वहीं, 31 हजार रुपए की राजस्व वसूली हुई।  

विज्ञापन

तालबेहट क्षेत्र में अभियान में उपखंड अधिकारी द्वितीय प्रेमचंद के नेतृृत्व में कुल 57 कनेक्शनों की चेकिंग की गई। इसके तहत तीन लाख 90 हजार रुपए के 15 बकाएदारों के संयोजन काट दिए गए, जबकि एक लाख 94 हजार रुपए राजस्व वसूल किया गया। चेकिंग टीम में अवर अभियंता रामनरेश शाक्या, रोहित, विजय, बंटी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed