फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   chandan van

जनपद में पर्यटन का मुख्य केंद्र रहा ‘चन्दन वन’ खोता जा रहा अपनी पहचान

Sun, 27 Sep 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
chandan van
सुंदरता के लिए प्रसिंद्ध चंदनव - फोटो : LALITPUR
पुलवारा/ललितपुर। अपनी सुंदरता और नाम के बलबूते दूर-दूर तक प्रसिद्धि प्राप्त कर चुका चंदन वन पर्यटन विभाग की उदासीनता के कारण गुमनामी का शिकार हो गया है। ललितपुर जिले को प्राकृतिक सुंदरता के क्षेत्र में पहचान दिलाने में चंदन वन का विशेष महत्व रहा है, लेकिन आज के समय में उक्त चंदन वन अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है।
विज्ञापन

जिले के कस्बा बार स्थित चंदन वन पांच हेक्टेयर की जमीन में फैला है। यह एकमात्र ऐसा वन है, जिसमें चंदन के पेड़ हैं। 25 वर्ष पूर्व इस वन में दूरदर्शन के प्रसिद्ध धारावाहिक ‘मुझे चांद चाहिए’ की शूटिंग हो चुकी है। एक समय ऐसा था जब यहां बड़ी तादाद में दूर दराज से सैलानी आते थे। वन में हजारों चंदन के पेड़ों के अलावा कई अन्य प्रजातियों के पेड़ मौजूद थे। वर्तमान में विभाग की उदासीनता ने चंदन के बेशकीमती पेड़ों को अराजकतत्वों ने ठिकाने लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। साथ ही चंदन के अलावा शीशम, अर्जुन की छाल जो दवाओं के निर्माण में विशेष काम आते हैं, उनका भी दोहन किया गया।
विज्ञापन

वन्य जीवों की प्रजातियां भी हैं इस वन में
चंदन वन में बड़ी संख्या में हिरन, बारहसिंघा, मोर, चीतल, बंदर, नीलगाय आदि कई प्रजातियों के जानवर मौजूद थे। आज उनकी संख्या कागजों में भले ही कुछ और हो, लेकिन हकीकत में उनकी संख्या दहाई का अंक भी पार नहीं कर पा रही है। गौर करने वाली एक बात ये भी है कि जिले में पर्यटन स्थलों की पैरवी करने वाले एवं ‘टूरिज्म माय पैशन’ के बलबूते अपनी पहचान बनाने वाले कुछ व्यक्तियों जिन्होंने जिले के कई स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने में बढ़ चढ़ कर पैरवी की, लेकिन जिले का इकलौते सुंदरता का दूसरा नाम ‘चंदन वन’ को उजड़ते देख भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस ओर किसी भी व्यक्ति का ध्यान नहीं गया। शासन द्वारा चंदन वन के रख-रखाव के लिये लाखों रुपये भेजे गए। लेकिन जिम्मेदार कर्मचारियों ने पैसों को कागजों में दर्शाकर और वन में खानापूर्ति कर पैसों को डकार लिया। दूसरी ओर हिरन बारह सिंघा, मोर आदि जानवर भी खत्म होने की स्थिति में पहुंच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर चंदन वन को फिर से सही तरीके से रखरखाव कर पुन: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए तो यहां पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। इससे यहां के स्थानीय निवासियों को रोजगार भी मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘नहीं है पर्यटन के जानकारों का ध्यान’
जनपद के विभिन्न पर्यटन स्थल दशावतार मंदिर, देवगढ़ मंदिर, रणछोरधाम मंदिर आदि को पर्यटन स्थल बनाए जाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, लेकिन चंदन वन की उपेक्षा की जा रही है। ऐसे में जिले में पर्यटन के समझ रखने वालों की सोच, लोगों की समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed