फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   central goverment work against constitution

संविधान के खिलाफ काम कर रही केंद्र सरकार:रामकरन

Thu, 30 Jan 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
central goverment work against constitution
पत्रकार वार्ता करते समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश रामकरन निरमल व पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि धर्म, लिंग व जाति के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता है। लेकिन, केंद्र सरकार संविधान के खिलाफ काम कर रही है। सरकार अब नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध दबाने के लिए दमनकारी नीति पर उतर आई है।
विज्ञापन

स्टेशन रोड स्थित इंद्रप्रस्थ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जो भी नागरिकता संशोधन विधेयक एवं एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं, उन पर सरकार सख्ती से पेश आ रही है। लोगों को जेल में डाला जा रहा है। यहां तक कि मीडिया को भी सही कवरेज देने पर रोका जा रहा है। पिछले दिनों जेएनयू और डीयू सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों में हुए प्रदर्शनों को पुलिस ने बर्बरता से दबाया है। असम में जो एनआरसी लागू की गई है, उसमें चौदह लाख हिंदुओं की नागरिकता खतरे में पड़ गई। भारत का मुसलमान संविधान को मानने वाला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवा एवं समाजवादियों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। प्रदेश की कानूनी व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहे हैं। वर्तमान में संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ी जा रही है। चाहे वह दिल्ली के शाहीन बाग का प्रदर्शन हो या फिर मुंबई का। आज भी लोहिया के विचार प्रासंगिक हैं। मौजूदा समय में धार्मिक एवं जाति वैमनस्यता बढ़ी है। पार्टी का उद्देश्य वर्ष 2022 में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेकना है। भाजपा सरकार में कोई काम नहीं हो रहे हैं। इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। समाजवादी पार्टी सीएए व एनआरसी के मामले में सड़कों पर लड़ रही है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, फेरनलाल अहिरवार, पूजा यादव, शिवम मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed