फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   cenal destroyed

उटारी बांध की नहर फटी, किसानों का नुकसान

Fri, 02 Dec 2016 12:57 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Fri, 02 Dec 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
cenal destroyed
नहर - फोटो : amar ujala
ललितपुर। विकासखंड बार क्षेत्रांतर्गत उटारी बांध से निकली नहर ग्राम मर्रौली के पास करीब पांच मीटर  फट गई, जिससे खेतों में पानी भरने से कई किसानों का भारी नुकसान हो गया है। इस घटना ने नहर की गुणवत्ता पर सवालिया निशान भी खड़े कर दिए हैं। इस नहर का संचालन बांध के निर्माण होने के बाद पहले बार हुआ था। नहर एक सप्ताह तक नहीं टिक सकी।
विज्ञापन



बार क्षेत्र में नवनिर्मित उटारी बांध की नहर का टेल ग्राम चंदावली तक है। खेतों की सिंचाई के लिए पिछले दिनों नहर को चालू किया गया था। बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे ग्राम मरौली में नहर का करीब पांच मीटर हिस्सा फट गया। स्थानीय किसानों का कहना है कि उन्होंने घटना की जानकारी तत्काल सिंचाई विभाग को दी, लेकिन पूरा दिन बीतने के बाद बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन-चार बजे विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और आस-पास के खेतों से मिट्टी भरकर नहर के टूटे हुए हिस्से को बंद किया। लेकिन जब तक नहर का पानी आस-पास के करीब 50 एकड़ क्षेत्र में भर गया है। खेतों में फसल की बुवाई हो चुकी थी, जिससे स्थानीय किसानों का भारी नुकसान हो गया है।
विज्ञापन



वहीं इस घटना से उटारी बांध की उक्त नहर की गुणवत्ता पर सवाल उठना शुरु हो गए हैं। इस नवनिर्मित नहर का संचालन बांध का निर्माण होने के बाद पहले बार किया गया था। पूरे एक सप्ताह तक पानी का संचालन नहीं हो सका है और नहर का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय किसानों जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता दिलाने व नहर की खराब गुणवत्ता के संबंध में संबंधित अधिकारी व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान नारायण, मनोज, राजेश सिंह, सोवरन, गोविंद सिंह, मुन्नालाल, शिवचरन, भानसिंह, लालसिंह, पीतम, अमोल सिंह, हरीराम, कल्याण, निर्पत, सुब्बू, रामकली, सुजान सहरिया, मनोहर, नंदराम, कल्लू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed