फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Celebration upadhyay jayanti

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

Sat, 26 Sep 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Celebration upadhyay jayanti
भाजपा कार्यालय में दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाते नगराध्यक्ष - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। सांसद कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने श्री उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। अजय जैन ने कहा कि वह एक प्रतिभावान और एकात्मता व मानववाद के पुजारी थे। उन्होंने आजादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया। एक साधारण परिवार में जन्मे श्री उपाध्याय के सिर से छोटी सी उम्र में ही उनके पिताजी का साया उठ गया। उन्होंने अकेले संघर्ष करते हुए देश को नई दिशा और दशा प्रदान की। अन्य वक्ताओं में देशमुख, राजेश लिटोरिया, रवींद्र कुमार जैन मुनमुन, बाबा कुरैशी आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

ललितपुर। जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान एकात्मवाद एवं राजनीतिक सुचिता के धनी श्री उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में शशिशेखर पांडे, नगर महामंत्री दीपक पाराशर, रवि साहू, हरिओम निरंजन जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा, राजा ध्रुव सिंह, रूपेश साहू, मनीष जैन, सरदार रमन सिंह, पार्षद अनुराग जैन शैलू, नितेश संज्ञा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन जिला मंत्री महेश श्रीवास्तव भैया ने आभार प्रकट किया। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष बसंती लारिया एवं संचालन नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed