फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   celebrate ghandi jayanti

गांधी जयंती मनाई

Thu, 03 Oct 2019 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
celebrate ghandi jayanti
महात्मा गांधी जंयती पर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता की शपथ लेते रेलवे प्रबंधक जीडी वर्मा व कर्मचारी? - फोटो : LALITPUR
पाली/ उमरिया/ सिंदवाहा/ महरौनी/ मड़ावरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें याद किया गया। विभिन्न विद्यालयों, सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

तहसील, सीओ कार्यालय और थाना पाली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सादगी के प्रतीक लालबहादुर शास्त्री को याद किया गया। स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। सरस्वती ज्ञान मंदिर, श्री नीलकंठेश्वर विद्यालय और महावीर विद्यालय में झंडा फहराने के अलावा छत्रपति शिवाजी एमएसडी महाविद्यालय और जिला परिषद इंटर कॉलेज में गांधी एवं शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। गांधी चबूतरा पर ध्वजारोहण के साथ मिठाई बांटी गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार चौरसिया ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी। इंग्लिश मीडियम विद्यालयों में भी गांधी जयंती व शास्त्री जयंती मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उमरिया के ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महत्मा गांधीजी की 150 वीं जयंती मनाई गई। शिक्षकों ने सिंगल यूज प्लास्टिक सफाई का अभियान चलाया। इस मौके पर अमर सिंह, रामकुमार तिवारी, संजय श्रीवास्तव, गोपाल, सौम्या, सोनम, मोहिनी एवं चंदूलाल आदि मौजूद रहे।
सहरिया बस्ती धर्मशाला सिंदवाहा में महात्मा गांधी और शास्त्रीजी जी जयंती मनाई। पूर्व प्रधानाध्यापक प्रभुदयाल नायक एवं जयप्रकाश पटैरिया ने ध्वजारोहण किया। महरौनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर कांग्रेस कार्यालय पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। इसमें सुखनंदन तिवारी, आरपी जाहर सिंह बघेल, बाबूलाल तिवारी, नगर अध्यक्ष अखिलेश मलैया, कमलेश मलैया, धनीराम अहिरवार मौजूद रहे। ग्राम कुआं घोसी स्थित प्राथमिक विद्यालय में में जयंती मनायी गई। नगर पंचायत कार्यालय महरौनी पर अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उपजिलाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रसाद व नगर पंचायत अध्यक्ष ,पार्षदों ने सफाई कर्मचारियों को ड्रेस वितरित की। गई।

मड़ावरा में महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। सरस्वती मंदिर महाविद्यालय में विद्यालय के प्राचार्य घूमन सिंह की अध्यक्षता एवं प्रबंधक दीवान विक्रम सिंह के मुख्य आतिथ्य में जयंती मनाई गई। सीबी रमन एजूकेशन अकादमी में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्र जी की जयंती मनाई गई। विद्यालय प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह यादव, सुमित विश्वास और प्रधानाचार्य मदन मोहन पाल ने छात्रों को महात्मा गांधी के जीवन परिचय के बारे में बताया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। रैंप प्रतियोगिता में पीहू रावत फर्स्ट एवं अरशद खान सेकेंड रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में आर्य सुडेले प्रथम एवं दीपिका यादव द्वितीय, निबंध में अनिल पटेल प्रथम, विपिन यादव द्वितीय तथा जीके प्रतियोगिता में ब्लू ग्रुप (कैप्टन सृष्टि मिश्रा) विजयी रहा। संचालन अंजली जैन ने किया। मुस्कान जैन, पूनम कुशवाहा, रावसाहब, अनुराग, रिषिका, प्रीति साहू, पूजा जोशी, मोहिनी साहू, नंदराम, हरपाल, बद्री आदि उपस्थित रहे। गोल्डन किड्स कान्वेंट स्कूल मड़ावरा में गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई। प्रबंधक रवि खरे एवं प्रधानाचार्य राजीव शुक्ला ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। शिक्षकों ने महापुरुषों के चरित्र पर प्रकाश डाला। विद्यालय परिवार द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। अनुज, निधि तिवारी, नेहा जैन, शिवांशी श्रीवास्तव, सुप्रिया जैन आदि का सहयोग रहा। आरबीडी महाविद्यालय, सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज, आचार्य श्रीविद्या सागर, स्वामी विवेकानंद, जेएस कान्वेंट, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के अलावा सभी परिषदीय विद्यालयों एवं पब्लिक स्कूलों में गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed