फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   CBC investigation has been stalled for years, there is no arrangement for cold water

Lalitpur News: वर्षों से ठप पड़ी सीबीसी जांच, ठंडे पानी का भी इंतजाम नहीं

Tue, 22 Apr 2025 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
CBC investigation has been stalled for years, there is no arrangement for cold water
संवाद न्यूज एजेंसी सिलावन (महरौनी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। यहां वर्षों से सीबीसी (कंपलीट ब्लड काउंट) जांच नहीं हो रही है। 15 दिनों से कार्ड के अभाव में टाइफाइड की जांच भी ठप पड़ी है। मरीजों को मजबूरन बाहर जांच करानी पड़ रही है। वहीं, मरीजों और तीमारदारों को वाटर कूलर के अभाव में या तो प्यासा रहना पड़ रहा है या फिर टंकी का गरम पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महज सात दिन हो सकी थी जांच : सरकार ग्रामीणों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीबीसी के साथ शुगर, मलेरिया, एचआईवी, डेंगू, सर्वाइकल कैंसर, हेपेटाइटिस बी, फाइलेरिया आदि जांच की सुविधा निशुल्क मुहैया करा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में वर्ष 2020 में सीबीसी जांच मशीन स्थापित की गई थी। लेकिन, यह जांच महज सात दिन तक ही चल सकी, तब से अब तक सीबीसी जांच ठप पड़ी है।
विज्ञापन

यहां आने वाले 200-250 मरीजों में से 20-30 को बाहर जांच कराने जाना पड़ रहा है। लगभग इतनी ही गर्भवतियों को निजी केंद्र पर सीबीसी जांच करानी पड़ रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर स्थापित निजी लैब पर प्रतिदिन 50 से 60 मरीजों की सीबीसी जांच होती है, इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा रहती है। केंद्र पर सीबीसी जांच शुरू हो जाती तो मरीजों को महंगी जांच से राहत मिल जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ड के अभाव में टाइफाइड की जांच भी ठप : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्ड के अभाव में 15 दिनों से टाइफाइड और मलेरिया जैसी जांच भी ठप पड़ी हुई है। स्वास्थ्य केंद्र पर जांच न होने से मरीजों को मजबूरन निजी केंद्र पर जांच करानी पड़ रही है। इसमें मरीजों का पैसा और समय दोनों खर्च हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed