फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Caught in Mobile Location nine teachers

मोबाइल लोकेशन में पकड़े गए नौ शिक्षक

Sun, 03 Jan 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो ललितपुर
ब्यूरो ललितपुर Updated Sun, 03 Jan 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Caught in Mobile Location nine teachers
ललितपुर। परिषदीय शिक्षकों को मोबाइल की लोकेशन से बचना मुश्किल हो रहा है। दो दिन में नौ शिक्षक स्कूल से गायब मिले हैं। इस पर बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश हैं।
विज्ञापन


परिषदीय शिक्षकों को स्कूल समय से नहीं पहुंचना महंगा पड़ रहा है। जहां निरीक्षण में ऐसे शिक्षक पकड़े जा रहे है, वहीं मोबाइल लोकेशन से भी शिक्षकों पर शिकंजा कसने में मदद मिली है। नए साल में दो दिन के अंदर नौ शिक्षकों की लोकेशन स्कूल से बाहर मिली है। इनमें प्राथमिक विद्यालय वस्त्रावन के प्रधानाध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय हीरापुर के दो सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय गड़िया के तीन सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय सतरवांस के सहायक अध्यापक और प्राथमिक विद्यालय बानौनी के प्रधानाध्यापक शामिल हैं। प्रावि ग्राम बानौनी के प्रधानाध्यापक पांच दिन से गायब हैं, जिसकी पुष्टि विद्यालय के सहायक अध्यापक और बच्चों ने की है। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसपी यादव ने शिक्षकों का अनुपस्थित दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



मोबाइल नहीं उठा रहे अध्यापक
तमाम विद्यालयों के शिक्षकों ने लोकेशन बताने से बचने के लिए मिड डे मील समन्वयक का मोबाइल नंबर उठाना बंद कर दिया है। इनमें ब्लाक तालबेहट व जखौरा के अनेक शिक्षक व शिक्षिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कइयों ने बदले नंबर
कई शिक्षक व शिक्षिकाओं ने लोकेशन से बचने के लिए मोबाइल नंबर बदल दिए हैं। इससे मिड डे मील की वेबसाइट पर दर्ज मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed