{"_id":"5d7aa5358ebc3e0132028cbe","slug":"catched-fish-near-river-after-that-dead-in-river-lalitpur-news-jhs1479276166","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पकड़ने गए व्यक्ति को नदी में धक्का दिया, लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली पकड़ने गए व्यक्ति को नदी में धक्का दिया, लापता
विज्ञापन
बांसी। कस्बा बांसी से बार रोड पर स्थित गढ़िया घाट नदी पर गए युवक को कस्बा के ही दो युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते नदी में धक्का दे दिया, जिससे वह तेज बहाव में वह गया। काफी देर तक युवक का पता नहीं चलने पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। जानकारी पर तालबेहट सीओ व कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। नदी में बहे युवक की खोजबीन शुरू कर दी।
थाना जखौरा अंतर्गत कस्बा बांसी निवासी जसोदा ने बांसी पुलिस चौकी में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को उसका पति लालाराम कस्बा से एक किलोमीटर दूर बार रोड पर स्थित गढ़िया घाट पुल पर मछली पकड़ने के गए अपने दो पुत्रों मोहित व साहिल को देखने गया था। पुल पर गांव के दो युवक आए और पुरानी रंजिश को लेकर लालाराम विश्वकर्मा को नदी में धक्का दे दिया, जिससे वह नदी के तेज बहाव में बह गया। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों व ग्रामीणों को दी, जिससे काफी भीड़ जमा हो गई और खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। इससे ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर पुल पर जाम लगा दिया।
जानकारी पर तालबेहट सीओ विनोद कुमार, थाना बार और जखौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। लालाराम को खोजने के लिए गोताखोरों की मदद ली गई, फिलहाल युवक का पता नहीं चल सका है।