फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Cash counters will open today, will be filled by midnight electric bill

आज से खुलेंगे कैश काउंटर, मध्य रात्रि तक भरे जाएंगे विद्युत बिल

Fri, 11 Nov 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Nov 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
 Cash counters will open today, will be filled by midnight electric bill
bitut bibhag, lalitpur news - फोटो : demo
बिजली विभाग में राजस्व वसूली के लिए ऊर्जा मंत्रालय द्वारा रणनीति तैयार की गई है। शुक्रवार को दिन भर जनपद के सभी बिलिंग काउंटरों पर विद्युत बिल जमा होंगे, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा बंद किए गए पांच सौ व एक हजार के नोट लिए जाऐंगे। यह निर्णय शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल ने विद्युत अधिकारियों को सुनाया। 
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा नौ नवंबर की मध्य रात्रि से पांच सौ और एक हजार के नोट बंद करने के बाद दक्षिणांचल उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन आगरा के एमडी के निर्देश पर जनपद में सभी विद्युत काउंटरों पर बिलों का भुगतान बंद कर दिया गया था। दो दिन बिल भुगतान बंद होने से विद्युत विभाग को करीब बीस लाख रुपए का नुकसान हुआ है। ऐसी स्थिति देख बृहस्पतिवार को झांसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को पांच सौ व एक हजार के नोट बंद होने से उपजी समस्या से निपटने पर गहन विचार विमर्श किया और निर्णय लिया कि शुक्रवार को सुबह आठ बजे से जनपद के सभी विद्युत बिलिंग काउंटर यथावत खोले जाऐंगे, जो शुक्रवार को ही मात्र एक दिन के लिए  रात बारह बजे तक खुले रहेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को बताया कि 11 नवंबर को देर रात तक बिलिंग काउंटरों पर पांच सौ और एक हजार रुपए के नोट मान्य होंगे, लेकिन यह पांच सौ और एक हजार के नोट राउंड फिगर में लिए जाएंगे। यदि कोई व्यक्ति खुले पैसे नहीं लाता है, तो उससे विभाग पांच सौ या एक हजार रुपए के नोट लेगा,  लेकिन बिल भुगतान के दौरान बाकी बचा हुआ पैसा उसी समय वापस नहीं दिया जाएगा, बल्कि यह रुपया अगले माह के बिल के भुगतान में समायोजित कर दिया जाएगा। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि ऊर्जा मंत्रालय द्वारा लिखित में पत्र जारी कर दिया गया है, जिसमें 11 नवंबर को विद्युत विभाग में पांच सौ और एक हजार रुपए के नोट मान्य होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



तहसीलों पर लगेंगे कैंप
जनपद की सभी तहसीलों में शुक्रवार को विशेष कैँप भी लगाएं जाएंगे। अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि सभी तहसीलों में विशेष कैंप लगाकर बिले भरें जाएंगे। इन कैँपों में भी पांच सौ व हजार रुपए के नोट लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed