{"_id":"5e6e84698ebc3ea7f15debb6","slug":"case-rejestered-in-kcc-fraud-lalitpur-news-jhs1625149196","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के खाते से रुपए निकालने में बैंक मैनेजर व एकाउंटेंट पर धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के खाते से रुपए निकालने में बैंक मैनेजर व एकाउंटेंट पर धोखाधड़ी का मुकदमा
विज्ञापन
जखौरा/बांसी। थाना जखौरा अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक शाखा बांसी से एक किसान के किसान क्रेडिट कार्ड से तीन लाख सात हजार रुपये निकालने के मामले में बैंक मैनेजर, अकाउंटेंट और तीन अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के बैंक खाते के 29 मार्च 2019 को तीन लाख सात हजार रुपये के अवैध रुप से निकाले गए थे।
ग्राम खिरियाखुर्द निवासी हरीशंकर पुत्र रामदास गोस्वामी ने जखौरा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पास खेती योग्य जमीन है, जिस पर उसने पंजाब नेशनल बैंक शाखा बांसी से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया है। उसके बैंक खाते में बैंक द्वारा चार लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया। 29 मार्च 2019 को वह न तो बैंक गया और न ही खाते से किसी प्रकार निकासी के लिए कोई स्वीकृति दी, न कोई बाउचर भरके दिया। उसने कोई ऐसी लिखित स्वीकृति बैंक को नहीं दी कि केसीसी खाते से पैसा निकाल सके। इसके बाद भी शाखा बांसी के प्रबंधक, अकाउंटेंट व अन्य अधिकारी ने षड्यंत्र के तहत केसीसी खाते से तीन लाख सात हजार रुपये निकाल लिए, जो स्टेंटमेंट में स्पष्ट रुप से अंकित है। उसने जब अपने खाते के निकासी के संबंध में एक जनवरी 2020 को मैनेजर से जानकारी की तो मैनेजर से उक्त रुपया उसके खाते में जमा कर दिया। जखौरा थाना पुलिस ने आरोपी बैंक मैनेजर, अकाउंटेंट अन्य अधिकारी एवं तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खुद को लाभ पहुंचाने के लिए किया गबन
पीड़ित ने आरोप लगाया गया कि जो निकासी मैनेजर ने 29 मार्च 2019 को उसके बैंक खाते से की, वह गैरकानूनी है। उसके बैंक खाते से छेड़छाड़ की गई और जमा धन का दुरुपयोग किया गया। स्वयं को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसा कृत्य किया गया, जो अपराध की श्रेणी में आता है और बैंक कर्मी द्वारा किया गया गबन है।
विज्ञापन
किसानों का शोषण करते हैं बैंक कर्मचारी
केसीसी धारक किसान होते हैं और अधिकतर बैंक की प्रक्रिया से अनभिज्ञ रहते हैं। इस कारण केसीसी खातों के ट्रांजेक्शन के बारे में समझ नहीं रखते हैं। शाखा प्रबंधक अन्य सहयोगी अधिकारियों से मिलकर किसानों का आर्थिक रूप से शोषण करते रहते हैं।
हमें मामले की जानकारी नहीं है। सोमवार को बैंक पहुंचने के बाद ही पूरे मामले की जानकारी करेंगे।
- हरीमोहन, शाखा प्रबंधक पीएनबी, बांसी