फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Case registered against councilor under SC-ST Act

Lalitpur News: सभासद पर एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

Thu, 07 Nov 2024 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Case registered against councilor under SC-ST Act
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सभासद पर सफाई कर्मी ने गाली-गलौज कर थप्पड़ मारने की शिकायत की थी। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर के मोहल्ला झांसीपुरा जेल चौराहा निवासी रामेश्वर वाल्मीकि ने पुलिस को बताया कि वह नगर पालिका के वार्ड नंबर-4 में संविदा पर सफाई कर्मी है।
28 अक्तूबर की सुबह वह अपने दो सहकर्मियों के साथ मनमोहन चौबे के मकान के पीछे सफाई कर रहा था। वार्ड 15 के सभासद मनोहर चाैबे आए और गाली देने लगे। मना करने पर दो थप्पड़ मार दिया।

आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर वार्ड 15 के सभासद मनमोहन उर्फ मनोहर चौबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।प
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed