{"_id":"676dbad7d484c51ea902bc9d","slug":"case-filed-against-former-bsp-mla-for-objectionable-remarks-on-gods-and-goddesses-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-126498-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी में बसपा के पूर्व विधायक पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी में बसपा के पूर्व विधायक पर मुकदमा
विज्ञापन
ललितपुर। देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बृहस्पतिवार को बसपा के पूर्व विधायक फेरनलाल अहिरवार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। हालांकि पूर्व विधायक ने वीडियो जारी कर माफी भी मांगी है।
शहर के मोहल्ला चौबायना निवासी श्रीकांत कुशवाहा ने पुलिस से शिकायत की। बताया कि 24 दिसंबर को जेल चौराहे के पास आंबेडकर पार्क में बसपा की ओर से सभा का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के पूर्व विधायक फेरनलाल अहिरवार ने देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की। भगवान को लेकर थी अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। इससे हिंदुत्ववादी संगठनों में काफी रोष है। टिप्पणी का वीडियो भी वायरल हुआ है।
-- -- -- --
पूर्व विधायक ने दी सफाई
वीडियो वायरल होने के बाद बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक ने एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने सनातन धर्म के बारे में टिप्पणी न करने की बात कही है।
-- -- -- --
सदर विधायक बोले - कार्रवाई जरूरी, ताकि भविष्य में ऐसा न हो
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि मामले में कार्रवाई जरूरी है। ताकि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो। सबके धर्म हैं, देवता और भगवान हैं। सबका सम्मान करना हमारी संस्कृति का हिस्सा है।
विज्ञापन
-- -- -
बजरंग सेना और सनातनी बंधु ने की गिरफ्तारी की मांग
बजरंग सेना ने पूर्व विधायक की गिरफ्तारी की मांग की है। जिलाध्यक्ष दीपक पस्तोर के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जिला संयोजक खुसाल समैया, नगर प्रभारी रामकुमार तिवारी, नगर अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, कविता पस्तोर, रानू राजा बुंदेला, अंकित पाठक, उर्मिला राजा, ममता तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं, सनातनी बंधु ने भी एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा। नपा पार्षद मनमोहन चौबे, हरीबाबू शर्मा, गीता मिश्रा, अजय तोमर, शक्ति पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
-- -- -- -- --