{"_id":"665b9390898a21e4190bce69","slug":"car-caught-fire-on-the-highway-youth-saved-their-lives-by-running-away-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-115613-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हाईवे पर कार में लगी आग, युवकों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हाईवे पर कार में लगी आग, युवकों ने भागकर बचाई जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नेशनल हाईवे-44 पर कार में अचानक आग लग गई। आग का गोला बनी कार में सवार दोनों युवकों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
मोहल्ला खिरकापुरा के जगदीश कुशवाहा शनिवार को चालक के साथ सागर की ओर जा रहे थे। वह मसौरा खुर्द स्थित गोशाला के समीप पहुंचे थे कि कार के इंजन से धुआं उठने लगा। इससे पहले कि चालक कुछ समझ पाता, कार के इंजन में आग लग गई। जगदीश व चालक तत्काल कार से बाहर आए और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। हाईवे पर कार में आग लगी देख वहां भीड़ जुट गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर पानी डालकर बुझाया। कार पूरी तरह जल गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि कार की वायरिंग में स्पार्किंग होने के चलते आग लगी।