फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Car accident a van around after that injured

कारों की भिड़ंत में चार पहिया वाहन पलटा

Sat, 14 Dec 2019 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Car accident a van around after that injured
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत नेहरू महाविद्यालय के पास हाइवे पर एक चार पहिया वाहन ने कार में टक्कर मार दी, जिसमें कार में सवार चार लोग घायल हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला दमोह के थाना मंगरौन अंतर्गत ग्राम हिनौती उदेशा निवासी सुरेश सिंह लोधी पुत्र उमराव सिंह लोधी ने बताया कि बुधवार को रामराजा सरकार के दर्शनों के लिए ओरछा गए थे। उसी दिन शाम को साढ़े सात बजे वह अपनी कार संख्या एमपी 20-सीएच-2822 से अपने रिश्तेदारों के साथ झांसी से ग्राम सतवांस की जा रहे थे। तभी नेहरू महाविद्यालय हाइवे के पास चार पहिया वाहन ने उसकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी गाड़ी पलट गई और गाड़ी में बैठे रिश्तेदार थाना राहतगढ़ के ग्राम बरखेड़ी गुपाल निवासी भूपेंद्र सिंह व उसकी पत्नी फूलाबाई के गले में चोटें आईं। साथ ही गाड़ी में बैठे अन्य लोग बखत सिंह, शीतल सिंह, को भी चोटें आईं। साथ ही उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सभी घायलों को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया गया। कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में सुरेश सिंह की तहरीर के आधार पर उक्त चार पहिया वाहन के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed