{"_id":"6820f2ee9dd299aef706fc94","slug":"call-for-protection-of-jain-shrines-in-nemi-girnar-padayatra-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-134954-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नेमि गिरनार पदयात्रा में जैन तीर्थों की रक्षा का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नेमि गिरनार पदयात्रा में जैन तीर्थों की रक्षा का आह्वान
विज्ञापन
ललितपुर। जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर नेमिनाथ की मोक्षस्थली गिरनार के संरक्षण व संवर्धन को लेकर शुरू नेमि गिरनार धर्म पदयात्रा का रविवार को नगर में प्रवेश हुआ। श्रावक-श्राविकाओं ने कहा कि गिरनार तीर्थ हमारा है और हम इसकी रक्षा करेंगे।
नेमि गिरनार धर्मपदयात्रा का शुभारंभ दिगंबर जैन इलाइट मंदिर से हुआ। पदाधिकारियों ने विशेष रथ में विराजित तीर्थकर नेमिनाथ भगवान की शांतिधारा की। राष्ट्रीय ध्वज व जिनशासन की धर्म ध्वजा के साथ श्रावक-श्राविकाएं शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। पदयात्रा इलाइट चौराहा होते हुए जेल चौराहा से घंटाघर चौक पहुंची। यहां से सावरकर चौक से जैन अटामंदिर में धर्मसभा में परिवर्तित हुई।
धर्मसभा में विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने जैन तीर्थों की रक्षा का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नेमि गिरनार यात्रा नगर व गांव होते हुए दो जुलाई को भगवान नेमिनाथ के मोक्षकल्याणक गिरनार तीर्थ पर पहुंचेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान नेमिनाथ की मोक्ष स्थली पर निर्वाण लाडू समर्पित करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्र एवं गुजरात सरकार को आगाह करते हुए गिरनार तीर्थ की सुरक्षा की मांग की। समाज से आग्रह किया वे गिरनार पहुंचकर सामाजिक एकता का परिचय दें। विश्व जैन संगठन महिला की अध्यक्ष रुचि जैन ने महिला संगठनों से सक्रिय भागीदारी करने को कहा। यात्रा समन्वयक अंचल जैन ने जैन तीर्थों के संरक्षण में सामाजिक जागरूकता के लिए ऐसे आयोजनों को जरूरी बताया।
धर्मसभा का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी एवं आचार्य विद्या सागर महाराज के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित विश्व जैन संगठन के पदाधिकारियों ने और मंगलाचरण मीना इमलिया ने किया। 0000
ये रहे मौजूद
जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टड़ैया, महामंत्री आकाश जैन, पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद इमलिया, अनिल जैन अंचल, संयोजक सनत खजुरिया, मंदिर प्रबंधक डीके जैन, पवन जैन बाबा, मनोज, अजय जैन गंगचारी, मोदी पंकज जैन, अशोक जैन, प्रतीक इमलिया, राकेश जैन, अमित सराफ, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, शीलचंद अनौरा, शिक्षक पुष्पेंद्र जैन, सतीश नजा, पारस मनया, श्रेयांस जैन, धन्यकुमार जैन, दिलीप चौधरी, महिला मंडल की प्रमुख अनीता मोदी, वीणा जैन आदि।