फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   By Choupal heard Jnsmsyaan

चौपाल लगाकर सुनीं जनसमस्याएं

Wed, 23 Dec 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 23 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
By Choupal heard Jnsmsyaan
सैदपुर (ललितपुर)। ग्राम रखवारा में एसडीएम ने चौपाल लगाई। इस दौरान सड़क, बिजली और कोटेदार की शिकायत की। आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को पोषाहार वितरित कराए जाने की मांग की। उन्होंने समस्याओं के उचित समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


ग्राम रखवारा के प्राथमिक विद्यालय में एसडीएम मड़ावरा सुरेश कुमार पाल ने जनचौपाल आयोजित की। इसमें ग्रामीणों ने कोटेदार द्वारा राशन वितरण में की जा रही गड़बड़ियों की शिकायत की। इस पर एसडीएम ने उसे चेतावनी दी कि किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं। ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा नियमित पोषाहार नहीं बांटने की शिकायत की। इस पर उन्होंने नियमित पोषाहार वितरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जनचौपाल के दौरान सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गरीब, निराश्रित और विकलांग पात्रों को कंबल वितरित किए गए। वहीं, एसडीएम ने निराश्रतों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने को कहा। चौपाल में ग्राम प्रधान निरभान सिंह यादव को गांव के विकास के लिए पूरा प्रयास करने को कहा और गांव में हर परिवार को सरकार की योजना से जोड़ने को कहा गया। एसडीएम ने विद्यालय में बने मिड-डे मील को भी देखा, जो संतोषजनक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अध्यापक दुलीचंद्र नामदेव, संतोष यादव, लेखपाल भरत दुबे, ब्रगभान यादव, सुखराम पटेल, नंदराम यादव, महेंद्र यादव, मिसन पटेल, माधव, देशपत परिहार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed