फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   businessmen opposed gst in a meeting

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अधिवेशन में गरजे व्यापारी

Tue, 31 Oct 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Tue, 31 Oct 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
businessmen opposed gst in a meeting
lalitpur news - फोटो : demo
 उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अधिवेशन में संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों समेत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा ने अप्रैल में होने वाले प्रांतीय चुनाव की रूपरेखा तय की। व्यापारियों ने ललितपुर के देवगढ़, चित्रकूट, झांसी व कानपुर में से किसी एक जनपद में चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा। जीएसटी में सुधार करवाने को लेकर प्रांतीय पदाधिकारियों ने एकजुटता का आह्वान करते हुए मंच से सरकार को चेतावनी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जीएसटी में व्यापारियों के शोषण के लिए जेटली को जिम्मेदार बताया और सुधार के लिए व्यापारियों का पक्ष सुनने की अपील की। जीएसटी में कर चोरी पर जेल का प्रावधान किसी भी प्रकार से मंजूर नहीं है। यदि सरकार व्यापारियों की मांगों पर विचार नहीं करती है, तो आगे पूरे देश में आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। व्यापार मंडल ने विशाल वाहन रैली निकालकर एकजुटता का संदेश दिया।
विज्ञापन


प्रांतीय चुनाव की रणनीति और जीएसटी में सुधार पर विचार-विमर्श और ठोस निर्णय लेने के लिए सोमवार को सागर रोड स्थित एक विवाह घर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन से पूर्व सोमवार को सुबह नौ बजे रेलवे स्टेशन तिराहे से व्यापारियों द्वारा प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ वाहन रैली निकाली गई। इसमें व्यापारियों ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए एकजुटता का संदेश दिया। वाहन रैली का जगह-जगह तोरण द्वार और शिविर लगाकर स्वागत किया गया। व्यापारियों ने मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिश्रा को फूल मालाओं से लाद दिया। वाहन रैली के बाद सागर रोड स्थित एक विवाह घर में प्रांतीय अधिवेशन का शुभारंभ किया गया, जहां स्थानीय व्यापारी पदाधिकारियों ने प्रांतीय व बुंदेलखंड प्रांतीय पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न प्रदान करके स्वागत किया। अधिवेशन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा ने कहा कि व्यापारियों की समस्या को दूर करने के लिए हर समय तत्पर हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा जो जीएसटी कर प्रणाली लागू की गई है, उसमें अभी कई स्तरों पर सुधार की आवश्यकता है। वैट में ग्राहकों से लेकर कर वसूलने का प्रावधान था, लेकिन जीएसटी में व्यापारी को ही अपने जेब से कर चुकाना पड़ रहा है।  उन्होंने  प्रांतीय चुनाव के लिए ललितपुर, झांसी और चित्रकूट में कराए जाने की संभावना पर बल दिया, इस पर शीघ्र निर्णय तय किया जाएगा। अधिवेशन में चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए उन्होंने बताया कि प्रांतीय चुनाव सात व आठ अप्रैल का होंगे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बुंदेलखंड प्रभारी झांसी राजीव राय ने कहा कि जीएसटी लागू होने से व्यापारियों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर ने कहा कि जीएसटी में कर प्रणाली में सरलीकरण की बहुत आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी कर देना चाहता है, लेकिन इसके लिए सरकार को दंड प्रावधान में बदलाव करना होगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय चुनाव ललितपुर के देवगढ़ में कराए जाने का प्रस्ताव अधिवेशन में प्रांतीय नेतृत्व के समक्ष रखा।  कुछ पदाधिकारियों ने तो मोदी सरकार की जीएसटी प्रणाली से नाखुशी जाहिर करते हुए और गीत शायरी अंदाज में कहा कि तुझे तेरे अरुण जेटली की कसम, ए प्यारे मोदी ये जुल्म न कर। हम जीएसटी देेने को हैं तत्पर, पर चोर बनाना ठीक नहीं। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष बांदा से संतोष गुप्ता, प्रांतीय महामंत्री डा.दिलीप सेठ, झांसी से अशोक जैन, मुकेश मिश्रा, राघव वर्मा, नितिन सरावगी, जीतू सोनी के अलावा स्थानीय स्तर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, नरेंद्र कड़ंकी, नवीन जैन, अशोक अनौरा, अनिल अंचल, अभय जैन, मनोज जैन, विजय जैन, महेंद्र सतभैया, राजीव चौधरी, अवध विहारी उपाध्याय, लखन अग्रवाल, जयनारायण शर्मा, सेवा राम चौधरी, कमलेश सर्राफ, राजीव सिंह समेत जिला व प्रदेश के कई प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed