{"_id":"628934031ac3f90a275bcb89","slug":"busha-lalitpur-news-jhs2212029111","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूसा खत्म होने से गोशाला के गोवंश का हाल दो दिन रहा बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूसा खत्म होने से गोशाला के गोवंश का हाल दो दिन रहा बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी ( ललितपुर)। भौंरसिल गोशाला में भूसा खत्म होने से दो दिन तक गोवंश का हाल बेहाल रहा। जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा बार-बार आदेश व कड़ी चेतावनी देने के बाद भूसा पहुंचाया गया।
जिले में अन्ना जानवरों की समस्या से दूर करने के लिए सरकार ने गोशाला का निर्माण कराया है। इसके लिए जिला प्रशासन को गोवंश के भूसा-पानी का प्रबंध करना है। लेकिन गांव भौरसिल में स्थित गोशाला की स्थिति इन दिनों ठेकेदार की मनमानी के चलते खराब हो गई है। गोशाला में भूसा खत्म हो जाने के बाद भी ठेकेदार ने भूसा नहीं पहुंचाया। इससे गोशाला में संरक्षित 1085 गोवंश दो दिन भूख से तड़पते रहे।
अधिकारी कर्मचारियों को जब भूसा खत्म होने की जानकारी हुई तो उन्होंने भूसा ठेकेदार को तत्काल भूसा पहुंचाने का आदेश दिया लेकिन ठेकेदार ने भूसा नहीं पहुंचाया। जब ग्रामीणों को यह जानकारी हुई तो भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरी सिंह बुंदेला, जिला समिति सदस्य बद्री प्रसाद दुबे कक्कू, शक्ति केंद्र प्रभारी शैलेंद्र चौबे, प्रमोद नायक गोशाला पहुंच गए। उन्होंने उच्चाधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप करने व ठेेकेदार को कड़ा आदेश देने के बाद गोशाला में भूसा पहुंच सका।