{"_id":"6a4c0b4bb60b7201bc0124dd","slug":"bus-and-truck-collide-at-bharcha-intersection-six-passengers-injured-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-159214-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: भरचा तिराहे पर बस-ट्रक की भिड़ंत, छह यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: भरचा तिराहे पर बस-ट्रक की भिड़ंत, छह यात्री घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बालाबेहट/ललितपुर। इंदौर से ललितपुर आ रही एक यात्री बस की सोमवार सुबह ट्रक से टक्कर हो गई। हादसा थाना बालाबेहट क्षेत्र से सटे मध्य प्रदेश के खिमलासा थाना क्षेत्र स्थित भरचा तिराहे के पास हुआ। दुर्घटना में बस सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार मध्य प्रदेश क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में कराया गया।
पुलिस के अनुसार इंदौर से यात्रियों को लेकर एक बस ललितपुर की ओर आ रही थी। सोमवार सुबह जब बस भरचा तिराहे के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कई यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया।सूचना मिलते ही खिमलासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।