फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bundeli enjoy folk dances with the purchase of books raised

पुस्तकों की खरीददारी संग बुंदेली लोक नृत्यों का उठाया लुत्फ

Tue, 21 Feb 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Feb 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bundeli enjoy folk dances with the purchase of books raised
पुस्तकों की खरीददारी संग बुंदेली लोक नृत्यों का उठाया लुत्फ - फोटो : amar ujala
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में चल रहे पुस्तक मेले में लोगों ने साहित्यिक पुस्तकों की खरीददारी की। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लोगों ने लुत्फ उठाया। ‘लेखक से मिलिए’ कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथाकार प्रमोद भार्गव व व्यंग्यकार देवेंद्र भारद्वाज मौजूद रहे। पुस्तक मेला 22 फरवरी तक लगेगा।
विज्ञापन

विभूषित कथाकार प्रमोद भार्गव ने अपनी कहानी ‘नकटू’ के जरिए समाज में व्याप्त आर्थिक और सामाजिक विषमता के दुष्परिणामों का उद्घाटन किया। प्रसिद्ध व्यंग्यकार देवेंद्र भारद्वाज ने अपनी रचना ‘किट का कमाल’ तथा ‘आशिकी का हुनर’ का वाचन करते हुए श्रोताओं को सामाजिक विडंबनाओं के बारे में बताते हुए वर्तमान समाज पर करारा व्यंग्य किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समूह नृत्य का आयोजन किया गया। इसमें बीयू परिसर, डीवी कॉलेज, उरई, आर्य कन्या महाविद्यालय आदि के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक मंच पर डॉ. केके निगम, डॉ. शगुफ्ता मिर्जा, समीक्षा आदि ने बुंदेली गीत व गजलें प्रस्तुत कर दर्शकों की सराहना लूटी गई।  
विज्ञापन

वहीं, मेले में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज द्वारा लगाए गए स्टॉल पर अखंड ज्योति और युग निर्माण योजना की पत्रिकाओं का निशुल्क वितरण किया जा रहा है। इस स्टॉल पर अध्यात्मिक पुस्तकों को खरीदने के लिए भीड़ लग रही है। डॉ. विनोद खरे, डॉ. अशोक श्रीवास्तव, श्रीराम और विशाल खरे मौजूद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed