फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bundeli Arts Festival will appear in Lalitpur

ललितपुर महोत्सव में दिखेगी बुंदेली कला

Sun, 06 Nov 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bundeli Arts Festival will appear in Lalitpur
mandir news lalitpur - फोटो : demo
श्रीतुवन मंदिर में प्रांगण 11 नवंबर से तीसरे ललितपुर मेला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मेला महोत्सव में झूलों, हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम व गर्म कपड़ों की दुकानों के साथ सांस्कृतिक, बुंदेलखंड लोक गीत-नृत्य, आर्केस्ट्रा पार्टी व बाहरी कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं, इस बार आकर्षण का विशेष केंद्र मां वैष्णो देवी धाम यात्रा झांकी होगी। नगर पालिका अध्यक्ष समेत विभागीय अधिकारी, कर्मचारीगण व पार्षदगण भी तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन


श्रीतुवन मंदिर पर 11 नवंबर से शुरू होने वाले तीसरे ललितपुर मेला महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई। यह ललितपुर मेला महोत्सव 11 से 28 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। शहर में ललितपुर मेला महोत्सव का आयोजन नगर पालिका द्वारा वर्ष 2014 में प्रारंभ किया गया था। मंच पर  बुंदेलखंड के लोक गीत-नृत्य, आर्केस्ट्रा पार्टी, नाटक, रंगारंग कार्यक्रमों, भजन संध्या आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा है। इस बार नगर पालिका कव्वाली व मुशायरे का विशेष कार्यक्रम भी सुनिश्चित कर सकता है। मां वैष्णो धाम यात्रा की झांकी का भी आयोजन किया जा रहा है। इसको उज्जैन के कलाकारों द्वारा बनाया जा रहा है। मेला प्रांगण में हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम सहित विभिन्न सामग्रियों की सौ  से अधिक दुकानें लगेंगी।
विज्ञापन


इसके अलावा घरेलू सामग्री के स्टाल, राजस्थानी  सहित विभिन्न व्यंजन लोगों को लुभाएंगे। बच्चों के लिए इसमें विशेष व्यवस्था की गई है। ड्रेगन, टोरा- टोरा, ज्वाइंट व्हील, सलाम बुक, मिक्की  माउस बच्चों के साथ- साथ बड़ों को भी अपनी तरफ आकर्षित करेगा। प्रांगण में जिला उद्यान विभाग, खाद्य संस्करण, सूचना  विभाग, वन, स्वास्थ्य, मत्स्य विभाग अपने- अपने स्टाल लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं हो सका राजकीय मेला घोषित
ललितपुर। नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने विगत सितंबर माह में नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां से महोत्सव को राजकीय मेला घोषित करने और प्रत्येक वर्ष राजकीय कोष से 75 लाख रुपये की आर्थिक  सहायता दिलाने की मांग की थी। लेकिन अभी तक शासन से स्तर से कोई घोषण नहीं की गई है। यदि आने वाले दिनों में शासन इस मेला महोत्सव को राजकीय मेला महोत्सव घोषित कर देता है, तो ललितपुर वासियों को इसका लाभ मिलता रहेगा। 

ललितपुर मेला महोत्सव में मां वैष्णो धाम यात्रा झांसी को उज्जैन के रामभैया व उनके ग्रुप द्वारा तैयार किया जा रहा है। रामजी बताते हैं कि वह पिछले 20 वर्षों से इस तरह की झांकी का तैयार कर रहे हैं। मुख्य रूप से वह गुजरात व मध्य प्रदेश राज्य के क्षेत्रों में झांकी का आयोजन करते हैं। मां वैष्णों धाम यात्रा झांकी के साथ अमर नाथ यात्रा झांकी भी उनकी कलाकृतियों में विशेष है। 

राजभैया
कलाकार, उज्जैन

मेला महोत्सव को आकर्षित बनाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। भजन संध्या और जनपद स्तरीय कलाकारों के साथ-साथ बाहरी कलाकारों द्वारा भी प्रस्तुति पेश की जाएंगी। 15 नवंबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास रख की जनपद में आने की संभावना जताई जा रही है, कोशिश रहेगी कि मुख्यमंत्री जी भी ललितपुर मेला महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पथारें।
सुभाष जायसवाल
नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed