फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bullet fired for opposing the removal of sand tractor from the field, one injured

Lalitpur News: बालू का ट्रैक्टर खेत से निकालने का विरोध करने पर चलाई गोली, एक घायल

Thu, 22 Dec 2022 09:11 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 09:11 PM IST
विज्ञापन
Bullet fired for opposing the removal of sand tractor from the field, one injured
महरौनी (ललितपुर)। थाना सौजना क्षेत्र के ग्राम छापछौल में मध्य प्रदेश सीमा से लगे नाले से अवैध खनन कर बालू से भरा ट्रैक्टर एक खेत से निकालने का विरोध करने पर बदमाशों ने किसान पर गोली चला दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना सौजना के ग्राम छापछौल निवासी अखंड प्रताप सिंह (32) पुत्र गोविंद सिंह का खेत मध्य प्रदेेश सीमा से लगे एक नाले के पास स्थित है। बृहस्पतिवार को दोपहर में मध्य प्रदेश के कुछ लोग उक्त नाले से अवैध खनन करने के बाद बालू से भरा ट्रैक्टर उसके खेत से निकालने लगे। यहां देख अंखड प्रताप सिंह ने उक्त लोगों को ट्रैक्टर को उसके खेत में से निकालने से मना किया तो वह उससे विवाद करने लगे। लेकिन अखंड ने ट्रैक्टर उसके खेत से निकलने का फिर से विरोध करने लगा। इससे बदमाश नाराज हो गए और उनमें से एक व्यक्ति ने उसके ऊपर तमंचा से फायर कर दिया।। जिससे गोली के छर्रें उसकी जांघों में लग गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उक्त लोग मौके से बालू से भरा ट्रैक्टर लेकर भाग गए। वहीं जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे गए और खून से लथपथ घायल अखंड प्रताप को लेकर महरौनी अस्पताल पहुंच गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उक्त ट्रैक्टर पर तीन बदमाश होना बताया गया है, जो मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed