{"_id":"6967e69e73e4aae41c06c157","slug":"bulldozer-runs-on-illegal-construction-on-civil-lines-road-from-railway-station-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-149831-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रेलवे स्टेशन से सिविल लाइन मार्ग के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रेलवे स्टेशन से सिविल लाइन मार्ग के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
नगर में रेलवे स्टेशन से घंटाघर होते हुए शहजाद नदी तक मुख्य मार्ग का किया जाना है चौड़ीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में रेलवे स्टेशन से सिविल लाइन मार्ग पर अवैध निर्माण के खिलाफ बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसमें पक्की दुकान समेत अन्य निर्माण को जेसीबी से ढहाया गया। वहीं, टिनशेड व अन्य अतिक्रमण भी हटाए गए। अतिक्रमण हटने से मैदान साफ हो गया है।
नगर में रेलवे स्टेशन से वर्णी चौराहा व घंटाघर होते हुए शहजाद नदी तक मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना है। इसमें सड़क के दोनों ओर तीन-तीन मीटर चौड़ाई बढ़ाई जानी है। इसके लिए सीमा में आ रहे पेड़ों की कटाई का कार्य शुरू हो गया है। बिजली के खंभे भी शिफ्ट किए जाने की कार्यवाही की जा रही है। वहीं, स्टेशन क्षेत्र में सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
स्टेशन क्षेत्र में पूर्व में पक्के निर्माण को चिह्नित किया गया था। इसके बाद गिराने के लिए समय दिया गया था। बुधवार को तय समय सीमा बीतने के बाद भी अतिक्रमण न हटाने पर बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। इसमें पक्की दुकान को ढहाया गया। मौके पर लोगों ने बहस की लेकिन टीम नहीं मानी। दुकान को ध्वस्त कर दिया गया। इसके साथ ही वर्णी चौराहे की ओर अभियान चलाया गया। इसमें दुकानों के बाहर लगे टिनशेड हटाए गए। वहीं, पक्के निर्माण को हटाया गया। जाली व अन्य सामग्री हटाई गई।
विज्ञापन
कई बार चेतावनी देने के बाद भी अतिक्रमण करने वालों की सामग्री जब्त कर ली गई। टीम को देखकर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। कई तो स्वयं ही अतिक्रमण हटाने लगे। इस दौरान उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, एसआई अंकित कौशिक, प्रभारी सफाई निरीक्षक महेंद्र यादव, लिपिक सुधीर रावत व अमित कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।