फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bulk Drug Park: Soil testing for road construction started

बल्क ड्रग पार्क: सड़क निर्माण के लिए मिट्टी की जांच शुरू

Sat, 04 May 2024 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Bulk Drug Park: Soil testing for road construction started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सैदपुर में बनाए जा रहे बल्क ड्रग फार्मा पार्क के भीतर सड़क निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था मिट्टी की जांच करा रही है। उसी के अनुसार सड़क निर्माण का मानक तय किया जाएगा। फार्मा पार्क के भीतर भारी वाहनों का आवागमन होगा, इसके लिए सड़कों का मजबूत होना जरूरी है।

करीब 300 एकड़ में बनाए जा रहे ड्रग फार्मा पार्क तक पहुंंच मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन ने 12 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की थी। लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया। डीपीआर तैयार की जिम्मेदारी हैदराबाद की कंपनी को दी गई है। यहां विस्तृत लेआउट तैयार करने के लिए कंपनी मार्केट सर्वे कर रही है। सर्वे में यह निर्धारित होगा कि इस फार्मा पार्क में कितना एरिया फैक्टरी लगाने के लिए लगेगा। उसके अनुसार प्लॉट काटे जाएंगे। सड़काें का चौड़ीकरण, स्टीम प्लांट, पावर जनरेशन यूनिट का निर्धारण किया जा रहा है। जमीन के सामने वाली सड़क के नवीनीकरण व चौड़ीकरण के लिए लोकनिर्माण विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन ने चार किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 12 करोड़ रुपये विभाग को दिए हैं। इसके अलावा फोर लाइन से फार्मा पार्क को जोड़ने के लिए सड़क का चयन होना है। यूपीसीडा के प्रबंधक अरुन कुमार ने बताया कि जल्द की डीपीआर तैयार किया जाएगा। अभी कई स्तर पर कार्य होना बाकि है। डीपीआर में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से मिलने वाले रोजगार की भी गणना की जा रही है। डीपीआर तैयार होने के बाद फार्मा पार्क का खाका स्पष्ट दिखाई देने लगेगा।
विज्ञापन

--------------------
यूपीसीडा फार्मा पार्क के लिए डीपीआर तैयार करा रहा है। अभी कार्य चल रहा है, जल्द इसकी प्रगति दिखाई देने लगेगी। लोक निर्माण विभाग को चार किलोमीटर सड़क का निर्माण कराना है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed