फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   btc counciling

बीटीसी काउंसलिंग पर उठे सवाल

Wed, 28 Oct 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
जिलें में 150 रिक्त पदों पर बीटीसी प्रशिक्षुओं की भर्ती की जानी है। सोमवार को इसकी काउंसलिंग डायट में की गई। इस रान अव्यवस्था का बोलबाला रहा। रात्रि करीब आठ बजे तक अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के मिलान की प्रक्रिया चलती रही। कई अभ्यर्थियों  के पास मूल प्रमाण पत्र नहीं थे, ऐसे अभ्यर्थियों को रियायत देते हुए छाया प्रति पर काउंसलिंग की अनुमति प्रदान की गई। बताते हैं कि कई अभ्यर्थी  पहले ही 29 हजार की भर्ती प्रक्रिया में शिक्षक बन चुके हैं। इसके बाद  भी वह वर्तमान प्रक्रिया में भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, बीटीसी बैच- 2011 के  अभ्यर्थी बैच- 2012 के अभ्यर्थियों को शामिल करने से नाराज हैं। उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र दिया है। इसके बाद भी बीटीसी बैच-2012 के अनेक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग करा दी गई। खास बात यह रही कि कई  ऐसे लोगों की काउंसलिंग में ड्यूटी लगाई गई, जिनके या तो रिश्तेदार अभ्यर्थी के रूम में शामिल हुए या फिर उनके परिजन थे। इन हालात में काउंसलिंग पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। बीएसए एसपी यादव का कहना है कि  करीब आधा दर्जन अभ्यर्थी ऐसे थे, जिनके मूल प्रमाण पत्र पहले से जमा हैं। उनकी रसीद देखकर ही उन्हें काउंसलिंग में शामिल होने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed