फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BSP leader beaten matter

बसपा नेता की पिटाई के मामले में थानेदार को भी किया लाइन हाजिर, गॉव में तनाव

Sat, 06 Jun 2020 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
BSP leader beaten matter
तालबेहट। सरकारी लकड़ी काटने के विवाद में बसपा नेता की पिटाई के मामला थानाध्यक्ष पूराकलां के लिए भारी साबित हो रहा है। राजनीतिक दलों के विरोध के चलते पुलिस अधीक्षक कैप्टन मिर्जा मंजर बेग ने थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया। पीड़ित पर दबाव बनाकर मामला रफादफा कराने के प्रयास मे लगे कुछ दबंगों के कारण शुक्रवार को भी गॉव का माहौल तनाव पूर्ण रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को हालत खराब होने पर पीड़ित का जिला चिकित्सालय में उपचार कराया गया। बुधवार को थाना पूराकलां पुलिस पर ग्राम एवनी के लोगों ने दयाली अहिरवार की लकड़ी काटने के विवाद के चलते बेहरमी से मारपीट करने सहित कई आरोप लगाए थे। ग्रामीणों ने रात में तालबेहट पूराकलां सड़क जाम कर दी थी। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने उपनिरीक्षक सुनील कुमार त्रिपाठी को पहले ही निलंबित कर दिया था। उस समय ग्रामीण शांत हो गए थे। वही थानाध्यक्ष पर कार्रवाई न होने एवं अन्य उपनिरीक्षकों पर कार्रवाई न होने से जनता में काफी आक्रोश भी तेज हो गया। इसके बाद जनता ने इस मामले में थानाध्यक्ष पर कार्रवाई करने की ओर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया। हालांकि, क्षेत्र के कुछ दबंग लोगों ने पीड़ित पर राजीनामा कराने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। इससे मामला और गर्म हो गया, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने सुनौरी पुलिया के पास जाम लगाया था और कोतवाली तालबेहट अंतर्गत पुलिस पर पथराव किया था। इसके बाद थानाध्यक्ष एके सिंह चौहान की तहरीर पर तालबेहट में सौ से डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा का व वन रक्षक की तहरीर पर पूराकलां थाने में पीड़ित सहित चार लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा लिखा गया था।
विज्ञापन

जानकारी के बाद सपा, बसपा और भाजपा नेताओं ने इस मामले को अपने अपने पक्ष में लेने के लिए कवायद शुरू कर दी। सभी दलों ने पुलिस की इस कार्रवाई की आलोचना करते हुए जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन एवं अपनी बात रखकर अपना विरोध जताया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह चौहान को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उत्पीड़न के शिकार हुए सेक्टर अध्यक्ष दयाली अहिरवार के साथ यदि न्याय नहीं हुआ तो इस मामले को एसटीएसटी आयोग तक भेजा जाएगा।
- ओम प्रकाश अहिरवार, वरिष्ठ बसपा नेता
पुलिस ने जिस बेरहमी से दयाली की पिटाई की है वह निंदनीय है। पूरे मामले की जॉच करवाकर दोषी पुलिस कर्मचारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
- मानसिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य पूराकलां क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed